1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मध्य प्रदेश के रीवा में हैवानियत की सारी हदें पार, प्रेमिका के चेहरे को जूते से कुचला, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के रीवा में हैवानियत की सारी हदें पार, प्रेमिका के चेहरे को जूते से कुचला, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

 Written By: Shashi Rai
 Published : Dec 26, 2022 10:59 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 10:59 am IST

लड़की को नीचे गिरा देता है, फिर अपने पैरों से उसपर जमकर हमले करता है। लड़की के चेहरे और उसके सारे शरीर पर जूतों की बूट से वार करता है।

प्रेमिका के चेहरे को जूते की बूट से कुचला- India TV Hindi
प्रेमिका के चेहरे को जूते की बूट से कुचला Image Source : TWITTER

मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसका वीडियो देखने के बाद लोगों के दिल में गुस्सा है। लोग वीडियो ट्वीट कर आरोपी को कड़ी सज़ा देने की मांग कर रहे हैं। प्रेम के नाम पर खुद को प्रेमी कहलवाने वाले शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। आप वीडियो में देख सकते हैं एक लड़का कैसे बेरहमी से अपने साथ कहीं जा रही लड़की की पिटाई करता है। लड़की को नीचे गिरा देता है, फिर अपने पैरों से उसपर जमकर हमले करता है। लड़की के चेहरे और उसके सारे शरीर पर जूतों की बूट से वार करता है। वीडियो में लड़का ये कहते हुए भी सुना जाता है कि थोड़ी देर के लिए कैमरा बंद करो। 

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

वहीं इस मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाकर उसे तोड़वा दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा से दंडित किया जाएगा, जिससे वह दोबारा अपराध न कर सकें। 

थाना प्रभारी निलंबित, आरोपी गिरफ्तार

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवीन दुबे ने कहा कि लड़की और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था और उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लड़की की पिटाई की। एक अधिकारी ने बताया आरोपी के घर को तोड़ दिया गया है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि चालक के रूप में कार्यरत आरोपी को शनिवार रात उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। वीडियो वायरल करने वाले युवक भारत साकेत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।