1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Dark Side Of Japan: घूमने गए शख्स ने Video किया शेयर, सड़क किनारे खड़े दिखे लड़के-लड़कियों की बताई काली करतूत

Dark Side Of Japan: घूमने गए शख्स ने Video किया शेयर, सड़क किनारे खड़े दिखे लड़के-लड़कियों की बताई काली करतूत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 01, 2024 05:10 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 05:10 pm IST

जापान घूमने गया एक शख्स जापाने की एक ऐसी जगह पर पहुंच गया। जहां का नजारा देख वह सन्न रह गया। जिसके बाद उसने इस नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लोगों को वहां की असलियत बताते हुए उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

सड़क किनारे ऐसे काम करते दिखे लड़के-लड़कियां- India TV Hindi
सड़क किनारे ऐसे काम करते दिखे लड़के-लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में जापान एक ऐसा देश है, जो हर मामले में सबसे आगे है। तकनीक से लेकर खेलकूद हर क्षेत्र में जापान काफी आगे है। दुनिया के टॉप 10 देशों में जापान का नाम हमेशा रहता है। जापान के इतना विकसित होने के पीछे वहां के लोगों का अनुशासन, शिष्टाचार और सौम्य व्यवहार को माना जाता है। लेकिन जापान का एक काला सच भी है, जो आमतौर पर दुनिया के सामने नहीं आता। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़के का दावा है कि जब वह जापान घूमने गया तो वहां के लड़के-लड़कियां खुलेआम सड़क किनारे कई अवैध काम करते नजर आए।  

लड़के ने दिखाया जापान का वह काला सच

वीडियो में लड़के ने बताया कि उसका नाम धीरज मीणा है और वह पेशे से एक ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर है। हाल में ही वह 20 हजार रुपये का टिकट करवा कर जापान घूमने गया था। लेकिन उस देश में जो कुछ भी उसने देखा वह जानकर हैरान रह गया। उसने बताया कि जापान का यह काला सच ऐसे कहीं भी नहीं दिखाया जाता है लेकिन आज मैं आप लोगों को दिखाऊंगा कि जापान में कितने काले धंधे होते हैं। लड़के ने आगे बताया कि वह जापान के शिंजुकू शहर घूमने गया था। जहां शहर के बीचोंबीच एक इलाके में जो माहौल उसने देखा वह देखकर हैरान रह गया। इस जगह पर सड़क किनारे कई युवा लड़के-लड़कियां खड़े दिख रहे थे। जो गैरकानूनी और अवैध कामों में शामिल थे। 

ऐसे-ऐसे गलत कामों में लिप्त हैं लड़के-लड़कियां

इस जगह पर दिखने वाले युवक-युवतियां, वहीं लोग हैं जो अपने घर को छोड़ चुके थे और पैसे कमाने के लिए हर तरह का काम करने के लिए तैयार थे। चाहे वह काम गलत ही क्यों ना हो। उन्हें बस पैसे कमाने से मतलब होता है। पैसे कमाने के लिए ये लड़के-लड़कियां वेश्यावृत्ति और ड्रग्स बेचने का काम भी करते हैं। धीरज को वहां कुछ ऐसे होटल भी दिखें, जहां लोग घंटे के हिसाब से लड़कियों को पैसे देकर संबंध बनाने के लिए जाते हैं। कई ऐसी दुकानें भी दिखीं जहां गलत चीजें बिकती हैं। इसके अलावा धीरज को कुछ लड़के-लड़कियां वहां पर नशे की हालत में मिले। जो नशे कर के सड़क पर यूं ही पड़े रहते हैं। ड्रग्स लेना उनकी आदत बन चुकी है। वीडियो को धीरज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ghoomtainsaan से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

चीन की दीवार पर लगा लंबा जाम, कीड़े-मकोड़े की तरह रेंगते हुए दिखे इंसान, Video देख दंग रह जाएंगे आप

Paris Olympics 2024: मोहब्बत की दुकान! टूट गई दो दुश्मन देशों के बीच नफरत की दीवार, जब प्लेयर्स ने एक साथ मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।