1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय ने बताई अमेरिका में जॉब मार्केट की कड़वी सच्चाई, एक्सपीरिएंस शेयर कर गिनाईं चुनौतियां

भारतीय ने बताई अमेरिका में जॉब मार्केट की कड़वी सच्चाई, एक्सपीरिएंस शेयर कर गिनाईं चुनौतियां

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jul 29, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 04:03 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय टेक प्रोफेशनल की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिका के जॉब मार्केट की चुनौतियों के बारे में बताया है।

Job in US, Challenges in US Job Market, American job market, America - India TV Hindi
भारतीय शख्स की पोस्ट वायरल। Image Source : PEXELS

बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अमेरिकी जॉब मार्केट की कलई खोल कर दी है। दरअसल महीनों तक आवेदन करने, कोडिंग इवैल्यूएशन, इंटरव्यू देने के बावजूद अमेरिका में नौकरी पाने में  उनको सफलता हासिल नहीं हुई। अपनी वायरल पोस्ट में उन्होंने भारत लौटने के बारे में बताया है। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में मोहित आर गौड़ा ने इस अनुभव पर कहा कि उनके जीवन का यह अध्याय उनकी उम्मीदों से अलग तरह से समाप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने वहीं अपना करियर शुरू करने की योजना बनाई थी। 

लिंक्डइन पोस्ट हो रही वायरल 

इस पोस्ट को लिंक्डइन पर @MohithRGowda नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें मोहित ने लिखा कि, 'कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों की तरह, मेरा भी मानना ​​था कि वर्षों की कड़ी मेहनत, रातों की नींद हराम और अनगिनत बलिदानों से मुझे वह अवसर मिलेगा।' अपने नौकरी के अनुभव को याद करते हुए टेक प्रोफेशनल ने बताया कि उन्होंने सैकड़ों पदों के लिए आवेदन करने, इंटरव्यू की तैयारी करने और कोडिंग पूरा करने में कई महीने बिताए, लेकिन हर बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद, मुझे घर लौटने से पहले विदेश में नौकरी नहीं मिल पाई।'  

Job in US, Challenges in US Job Market, American job market, America
Image Source : LINKEDIN/@MOHITHRGOWDAलिंक्डइन पोस्ट हो रही वायरल।

'निराशा की जगह आशा...'

टेक प्रोफेशनल ने कहा कि बेंगलुरु लौटना उनकी मूल योजना का हिस्सा कभी नहीं था। उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु, भारत लौटना मेरी मूल योजना में शामिल नहीं था। यह एक कठिन निर्णय था। निराशा, अनिश्चितता और इस भावना से भरा हुआ कि मैं उस सपने को पूरा करने में असफल रहा जिसके लिए मैंने इतनी मेहनत की थी।' उन्होंने नौकरी की तलाश के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया और कहा कि नौकरी के अवसर तलाशते रहने के दौरान उनकी बचत लगातार कम होती गई। उन्होंने कहा, 'ये सफर आर्थिक रूप से भी काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। नौकरी की तलाश जारी रखते हुए अपनी सेविंग्स को खत्म होते देखना मेरे जीवन के सबसे कठिन अनुभवों में से एक रहा है।' हालांकि, असफलताओं के बावजूद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कहा कि वह आशावादी बने हुए हैं और एआई/एमएल, जनरेटिव एआई, डेटा साइंस और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में अवसरों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'ऐसे पल भी आए जब मैंने खुद पर सवाल उठाए, लेकिन मैं इस अध्याय को अपने भविष्य को परिभाषित नहीं करने दूंगा। मैं निराशा की जगह आशा को चुन रहा हूं।' 

यूजर्स से की भावुक अपील 

बेंगलुरु के टेक प्रोफेशनल ने अपनी पोस्ट के अंत में यूजर्स से कुछ अपील की। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि उन्हें उपयुक्त नौकरी के अवसरों के बारे में पता हो तो वे उनकी पोस्ट साझा करें। उन्होंने लिखा, 'यदि आपकी टीम में भर्तियां हो रही हैं, या यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो भर्तियां कर रहा है, तो मैं सिफारिश के लिए या इस पोस्ट को साझा करने के लिए अत्यंत आभारी रहूंगा। एक अवसर सब कुछ बदल सकता है। इस पूरे सफर में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं अगले अध्याय के लिए तैयार हूं, और मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही आने वाला है।'

गौरतलब है कि, इससे पहले अमेरिका में रह रही भारतीय महिला की सलाह वायरल हो चुकी है। इसमें उन्होंने लोगों से कहा था कि, 'विदेश में गुजारा करने वाली जॉब से संतुष्ट न हों' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

30% हाइक के लिए बदला ऑफिस, मगर 3 महीने बाद ही नौकरी चली गई; सोशल मीडिया पर छलका शख्स का दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।