1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जय श्री राम का नारा लगाते हुए विदेशी टीचर के छुए पैर, डिग्री लेने गए भारतीय छात्र ने बढ़ाया देश का मान

जय श्री राम का नारा लगाते हुए विदेशी टीचर के छुए पैर, डिग्री लेने गए भारतीय छात्र ने बढ़ाया देश का मान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 27, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 06:59 pm IST

भारत के लोग जहां भी जाते हैं वह अपने देश और अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलते। इसका जीता जागता उदाहरण इस लड़के ने दिया है जो ब्रिटेन के लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और अपने दीक्षांत समारोह के दौरान उसने अपने टीचर्स के पैर छूकर और 'जय श्री राम' का नारा लगाकर सबका दिल जीत लिया।

भारतीय छात्र ने कुछ इस तरह से विदेश में दिया अपने देश का परिचय- India TV Hindi
भारतीय छात्र ने कुछ इस तरह से विदेश में दिया अपने देश का परिचय। Image Source : SOCIAL MEDIA

आप भले कहीं भी रहें लेकिन अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए। पढ़ाई कर रहे हो या फिर नौकरी के लिए विदेश में रह रहे हों सबसे पहले आपके संस्कार दिखने चाहिए। तभी लोग आपके साथ-साथ आपके देश और संस्कृति को जानेंगे। कुछ ऐसे ही एक भारतीय छात्र ने अपने देश और संस्कृति का परिचय पूरे विदेश में दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र भले ही पढ़ने के लिए विदेश गया हुआ है लेकिन वहां जाने के बाद वह अपनी संस्कृति को नहीं भूला है। इस वीडियो को देखने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।    

विदेश में अपने देश का मान बढ़ाया

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भारतीय छात्र ब्रिटेन में कॉन्वोकेशन सेरेमनी यानी दीक्षांत समारोह के दौरान अपनी डिग्री लेने स्टेज पर पहुंचता है। यहां पर वह जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपनी टीचर की ओर बढ़ता है और अपनी विदेशी टीचर के पैर छूता है। यह देख कॉन्वोकेशन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज जाता है। आगे वीडियो में लड़का सेल्फी प्वाइट के पास दिखता है। जिससे यह पता चल रहा है कि लड़का ब्रिटेन के लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देख हर भारतीय गर्व से फूल गया

लड़के ने विदेश में रहते हुए भी अपने देश और अपनी संस्कृति का मान बढ़ाया है। वीडियो पर तमाम लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @MeghUpdates नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है- ‘अपनी जड़ों, मूल्यों और संस्कृति पर गर्व करें। ब्रिटेन के लीसेस्टर में दीक्षांत समारोह में छात्र ने शिक्षक के पैर छुए और ‘जय सिया राम’ का नारा लगाया’।

ये भी पढ़ें:

कब और कैसे मरेंगे आप, भविष्यवाणी कर रहा है ये AI मिरर

टीचर को निक नेम से बुलाते थे बच्चे, शिक्षक को नहीं पता था नाम का मतलब जब मालूम चला तो लगे रोने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।