Viral Video: बेंगलुरु के एक कंटेंट क्रिएटर ईशान शर्मा ने कैलिफोर्निया में एलन मस्क की रोबोटैक्सी में सवारी करने का अपना अनुभव शेयर किया है। एक्स पर शेयर किए वीडियो के मुताबिक, उन्होंने 5 मिनट की इस सवारी के लिए लगभग 4.5 डॉलर यानी 399.54 रुपये का भुगतान किया। वीडियो में ईशान कैलिफोर्निया के बे एरिया में टेस्ला रोबोटैक्सी बुक करते हुए दिखाई दे रहे थे। अपले वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया, 'बे एरिया में एलन मस्क की रोबोटैक्सी को अभी-अभी आज़माया और अनुभव बहुत अच्छा लगा!'
एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो को एक्स पर @Ishansharma7390 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में ईशान ने कहा कि, 'आज मैं कैलिफ़ोर्निया में एलन मस्क की रोबोटैक्सी आजमा रहा हूं। चलिए, एक राइड बुक करते हैं और देखते हैं कि कैसी रहती है।' गौरतलब है कि, वीडियो में कार को सेल्फ-ड्राइविंग मोड में चलते हुए दिखाया गया है, जो टेस्ला की ऑटोनॉमस ड्राइविंग में प्रोग्रेस के बारे में बताता है। ईशान बताते हैं कि, 'यह टैक्सियों का भविष्य है। एक ऐसा भविष्य जो शायद भारत में आ रहा है, या अभी आ रहा है। वर्तमान में, रोबोटैक्सी में सुरक्षा कारणों से एक व्यक्ति होता है, लेकिन क्या आप बिना ड्राइवर के रोबोटैक्सी में बैठने में सहज होंगे?'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को एक्स पर अब तक कई लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि 'सिर्फ सैन फ्रांसिस्को में ही ऐसी अजीबोगरीब चीज़ें। जल्द ही ज़रूर ट्राई करूंगा!' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'फ्यूचर वाकई में सड़क किनारे आ गया।' तीसरे यूजर ने लिखा कि 'उम्मीद है आपने ड्राइवर को टिप दी होगी।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें -
Viral Video: जिम में एक-दूसरे से भिड़ गए रावण और अंगद, दमदार क्रिएटिविटी का Video देख यूजर्स भी करने लगे तारीफ
Viral Video: ये बच्चे तो AI से भी तेज निकले ! कंजूस चाचा का पर्स ढूंढ़कर कर दी बड़ी हेरा-फेरी, देखें