1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिम में एक-दूसरे से भिड़ गए रावण और अंगद, दमदार क्रिएटिविटी का Video देख यूजर्स भी करने लगे तारीफ

जिम में एक-दूसरे से भिड़ गए रावण और अंगद, दमदार क्रिएटिविटी का Video देख यूजर्स भी करने लगे तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 23, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 04:34 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर रामायण के रीक्रिएशन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उस दृश्य को दिखाया गया है जब अंगद और रावण का एक-दूसरे आमना-सामना हुआ।

ramayana recreation video, Ramayana creativity, ramleela video viral, ramleela viral video, ravan an- India TV Hindi
जिम में रामायण का री​क्रिएशन। Image Source : IG/@ANOOPK_07

Viral Video: दशहरा से पहले हर साल सोशल मीडिया पर लोग रामायण को अलग-अलग तरीके से रीक्रिएट करते हैं। कुछ वीडियो तो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं और साथ ही वे वीडियो कुछ ही समय में वायरल भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें रामायण के उस दृश्य को रीक्रिएट किया गया है जब रावण और अंगद का एक-दूसरे से आमना-सामना होता है। वीडियो का रीक्रिएशन बड़े ही दमदार तरीके से ​किया गया है। बस फर्क इतना ही है कि असली रामायण में अंगद लंका जाते हैं और रीक्रिएट किए गए इस वीडियो में लंका न जाकर अंगद को जिम में मौजूद दिखाया गया है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anoopk_07 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं जिम में व्यायाम करने वाले कुछ लड़कों ने मिलकर रामायण जैसा सेटअप तैयार किया गया है। वीडियो में रावण का किरदार निभाने वाले लड़के को राजा की भांति और संवाद कर रहे अंगद को उसके सामने बैठे दिखाया गया है। इस वीडियो में सबसे खास चीज अंगद की पूंछ है ​जिसे जिम के उपकरणों से बनाया गया है। वीडियो में रावण-अंगद संवाद को बड़े ही शानदार ढंग से प्रस्तुत करते हुए दिखाया गया है।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर अब तक हजारों यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'पूंछ का आसन भी जोरदार है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'एडिटिंग वाले महाराज की जय हो।' तीसरे यूजर ने लिखा कि,'महाराज के दरबार में तो एसी भी लगा है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भाई अगर पोशाक पहन लेते न तो असली से कम नहीं लगता।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'जिम में जिनकी बॉडी नहीं बनती वो रील्स बहुत गजब की बनती है।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -
Mission Impossible फिल्म भोजपुरी में बनती तो कैसा होता Music, सुनकर बिना घुंघरू के ठुमकने लगे यूजर्स, मजेदार Video Viral   
 

भारतीय को पैसे की धौंस दिखा रहा था अमेरिकी व्लॉगर, अंकल ने जो किया देखकर हो गया इमोशनल, देखें Viral Video
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।