1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में नजर आएं Indigo के स्टाफ, अनोखे अंदाज में किया यात्रियों का स्वागत

Video: भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में नजर आएं Indigo के स्टाफ, अनोखे अंदाज में किया यात्रियों का स्वागत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 13, 2024 11:51 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 11:54 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो के स्टाफ ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा धारण की है। वीडियो अहमदाबाद एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।

भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में नजर आएं Indigo के स्टाफ- India TV Hindi
भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में नजर आएं Indigo के स्टाफ Image Source : SOCIAL MEDIA

22 जनवरी को भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। इस दिन भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। जैसे-जैसे दिन करीब आते जा रहा है, पूरे देश में राममय माहौल होते जा रहा है। देशवासियों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी कंपनियां भी राम भक्ति में रम गई हैं। भगवान राम के स्वागत को लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने बिजनेस का थीम भी भक्तिमय करते जा रही हैं। हालांकि वक्त को देखते हुए ये कंपनियों की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी भी हो सकती हैं।

राम की भक्ति में रम गया Indigo

देश में राममय माहौल किस कदर बना हुआ है इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली। जहां इंडिगो स्टाफ के सदस्य भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के भेषभूषा में नजर आएं। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि अहमदाबाद और अयोध्या के बीच एयरलाइन की उद्घाटन उड़ान को हरी झंडी दिखाने के लिए इंडिगो स्टाफ के सदस्यों ने ये रूप धारण किया था। इंडिगो स्टाफ के इस अवतार को देख वहां पर मौजूद यात्री उनसे काफी प्रभावित दिखे और उनके लिए तालियां भी बजाई।

भगवान का रूप धारण कर इंडिगो स्टाफ ने किया यात्रियों का स्वागत 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडिगो के कर्मचारी भगवान राम का रूप धारण कर बोर्डिंग की घोषणा कर रहा है। उसके कर्मचारी के पीछे एक और व्यक्ति हाथ जोड़े हुए खड़ा है जिसने भगवान लक्ष्मण का वेषभूषा धारण किया है। बगल में ही मां सीता के रूप में एक और स्टाफ खड़ी नजर आ रही है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी सिर झुकाए, हाथ जोड़े घुटनों के बल बैठा हुआ है। जिसने राम भक्त हनुमान का रूप धारण किया हुआ है।

थीम के जरिए इंडिगो ने दिया ये खास संदेश

इस पहल के जरिए इंडिगो ने धर्म निरपेक्षता का भी संदेश दिया है। अगर आप इस वीडियो को गैर से देखेंगे तो जो व्यक्ति राम की वेषभूषा में खड़ा है। उसका नाम दिलनवाज है और नाम से ये प्रतीत होता है कि दिलनवाज मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इंडिगो ने इस थीम के जरिए ये भी बताया है कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां हर धर्म के लोग मिलकर एक साथ रहते हैं।   

ये भी पढ़ें:

ये हैं Elon Musk की मां, आज भी दिखती है बेहद खूबसूरत, 75 की उम्र में कर रहीं मॉडलिंग

अमीर और हैंडसम लड़के को कैसे पटाएं, इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को दी ऐसी टिप्स की मच गया बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।