1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नगर निगम का पोर्टल देखिए, शिकायत के लिए दिए ऐसे ऑप्शन की हो जाएंगे लोट-पोट; Viral हो रहा वीडियो

नगर निगम का पोर्टल देखिए, शिकायत के लिए दिए ऐसे ऑप्शन की हो जाएंगे लोट-पोट; Viral हो रहा वीडियो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 12, 2024 10:55 am IST,  Updated : Jul 12, 2024 10:56 am IST

जयपुर नगर निगम ने अपने पोर्टल पर शिकायत सेक्शन को अपडेट किया और लोगों के लिए ऐसे ऑप्शन रखे जो उन्हें आसानी से समझ में आ जाए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
जयपुर नगर निगम के पोर्टल का वीडियो हो रहा है वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

लोग जब भी किसी आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने जाते हैं तो वहां ज्यादातर अंग्रेजी का ही ऑप्शन नजर आता है। जहां हिंदी का ऑप्शन होता है, वहां इतनी क्लिष्ट हिंदी होती है कि कई बार लोगों को समझ ही नहीं आता है। इस समस्या को और किसी ने समझा हो या फिर ना समझा हो मगर जयपुर नगर निगम ने समझ लिया। इसके बाद उसने अपने वेबसाइट के शिकायत सेक्शन को अपडेट करके ऐसे ऑप्शन दिए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए। लोग भी इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

जयपुर नगर निगम ने दिए अनोखे विकल्प

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स शिकायत दर्ज करान के लिए जयपुर नगर निगम के पोर्टल पर आया हुआ है। उसने कुत्ते से संबंधित शिकायत करने के लिए ऑप्शन को चुना। इसके बाद जब वह सब-कैटेगरी में पहुंचा तो वहां अनोखे ऑप्शन ही दिखे। सब-कैटेगरी में लिखा है, 'कुत्ते बहुत हो गए हैं, बंदर बहुत हो गए हैं, सुअर बहुत हो गए हैं, कुत्ता पागल हो गया है पकड़वाना है आदी।' इसी तरह हर शिकायत के सब-कैटेगरी में Hinglish भाषा का ही इस्तेमाल किया गया है जिसका उपयोग लोग आमतौर पर एक दूसरे को मैसेज भेजते समय करते हैं। और यही कारण है कि इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कुछ कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @confusedvichar नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जयपुर नगर निगम ने यह अच्छा किया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया है भाई ऐसा ही होना चाहिए नगर निगम का पोर्टल। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो Mutual Fund से भी ज्यादा सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अच्छा लग रहा है, जनता से जुड़ा हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह काफी अच्छा है, टार्गेट ऑडियंस को समझ आए ऐसा सिस्टम बनाओ। वहीं कई यूजर्स को यह देखने के बाद हंसी आने लगी और उन्होंने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

चूहे की ऐसी हरकत तो मजबूत आदमी को भी डरने पर मजबूर कर दे, Video देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट

दिल्ली नहीं इस बार बेंगलुरु मेट्रो ट्रेन में दो लोगों की हुई लड़ाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।