आप अगर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो आपने दिल्ली मेट्रो के कई वायरल वीडियो देखे होंगे। कभी दिल्ली मेट्रो में डांस करते लोगों का वीडिया वायरल होता है तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के इतने वीडियो वायरल होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग सोशल मीडिया को दिल्ली मेट्रो का दूसरा अड्डा बोलने लगे थे। मगर इस बार दिल्ली मेट्रो का नहीं बल्कि बेंगलुरु मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
मेट्रो में दो लोगों के बीच हुई लड़ाई
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो के एक कोच में खूब सारे यात्री भरे हुए हैं। मेट्रो में यात्री इतने ज्यादा हैं कि एक से दूसरी जगह पर जाना भी लोगों के लिए संभव नहीं है। इन्हीं सभी के बीच दो यात्री आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर अपनी जोर आजमाइस कर रहे हैं। दोनों को रोकने के लिए कई लोग बोल रहे है मगर कोई रुकने को तैयार नहीं है। आखिर में दो लोग आकर इनकी लड़ाई को रुकवाते हैं और तब कहीं जाकर इनकी लड़ाई बंद होती है। वहीं मेट्रो में सफर कर रहे एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया गया है कि यह लड़ाई धक्का मुक्की को लेकर हुई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब दिल्ली मेट्रो के बाद बेंगलुरु मेट्रो की बारी। दूसरे यूजर ने लिखा- बेगंलुरु में यह सब हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेट्रो को अखाड़ा घोषित कर देना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
ये ऑटो है या तहखाना! सवारियों की गिनती करते थक जाएंगे आप, Video हुआ वायरल
चूहे की ऐसी हरकत तो मजबूत आदमी को भी डरने पर मजबूर कर दे, Video देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट