1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये ऑटो है या तहखाना! सवारियों की गिनती करते थक जाएंगे आप, Video हुआ वायरल

ये ऑटो है या तहखाना! सवारियों की गिनती करते थक जाएंगे आप, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 12, 2024 09:45 am IST,  Updated : Jul 12, 2024 09:45 am IST

एक ऑटो में से इतने सवारी निकले जिनको गिनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
एक ऑटो से उतरते दिखे 8 लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ ना कुछ तो वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी सीट के लिए लड़ते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। मगर अभी एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है। अभी सोशल मीडिया पर ऑटो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक ऑटो का है। दरअसल एक शख्स ऑटो को लाकर एक जगह पर रोकता है जिसमें बारी-बारी करके उसके सवारी उतरते हैं। ऑटो में बैठे सभी सवारी दोस्त मालूम होते हैं। अब आपको बताते हैं कि वीडियो इतना वायरल क्यों हो रहा है। वैसे तो एक ऑटो में तीन लोगों के बैठने की अनुमति होती है मगर वीडियो में दिख रहे ऑटो के अंदर से 8 लोग उतरते हैं। इसमें 3 लड़के और 5 लड़कियां होती हैं जो ऑटो के अंदर जैसे-तैसे करके खुद फिट करके बैठे थे। जब वो उतरते हैं तो इतने ज्यादा होते हैं कि गिनती करनी पड़ती है और तब पता चलता है कि ऑटो में 8 लोग बैठे हुए थे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर danger__trolls_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये 8 सीटर ऑटो है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह ऑटो ड्राइवर का पावर है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये रिक्शा है या तहखाना। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि पीछे वाला पर्दा खुला है जहां से घुस रहे हैं। और कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

चूहे की ऐसी हरकत तो मजबूत आदमी को भी डरने पर मजबूर कर दे, Video देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट

Video: गुलाब को भी नहीं छोड़ा और बना दिए उसके पकौड़े, लोग बोले- 'पाप लगेगा पाप'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।