1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की का कारनामा देख हिल जाएगा आपका दिमाग, दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो हुआ वायरल

लड़की का कारनामा देख हिल जाएगा आपका दिमाग, दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 06:48 pm IST

दिल्ली मेट्रो के कई वायरल वीडियो आपने देखे होंगे जिसमें लोग लड़ते या फिर रील बनाते नजर आए होंगे। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।

Screen Grab- India TV Hindi
मेट्रो में चीटिंग की तैयारी करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर एक दिन में 10 वीडियो वायरल होते हैं तो उसमें से 2-3 वीडियो दिल्ली मेट्रो के निकल ही आते हैं। सोशल मीडिया पर अगर सबसे ज्यादा वीडियो कहीं के वायरल होते हैं तो वो दिल्ली मेट्रो के ही होते हैं। कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन रील बनाते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इस तरह सोशल मीडिया दिल्ली मेट्रो के ना जाने कितने ही वीडियो वायरल हुए हैं। आपने भी उन वीडियोज को देखा ही होगा। मगर इस वायरल वीडियो में जो देखने को मिला, वैसा नजारा मेट्रो के किसी भी वीडियो में नजर नहीं आया होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे जो दिल्ली मेट्रो के रहे होंगे। किसी में लोग लड़ते नजर आए होंगे तो किसी में डांस करके रील बनाते दिखे होंगे। मगर क्या आपने कभी कोई ऐसा वीडियो देखा है जिसमें एक लड़की मेट्रो के अंदर बैठकर चीटिंग की तैयारी करती हुई नजर आई हो। सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई है। वो फोन में कुछ देख रही है और फिर उसे अपने पैर पर लिख रही है जिसे वह जिंस से आसानी से छुपा सकती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @_anamikaaaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लेकिन मैं तो मेट्रो में लड़ाई देखने आई थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 78 हजार लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पास होने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा- पास होना ही पड़ेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- चीटिंग की तैयारी चल रही है। चौथे यूजर ने लिखा- फर्रे बन रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- चीटिंग की निंजा टेक्निक।

ये भी पढ़ें-

एक जुगाड़ ऐसा भी! खाने के लिए शख्स ने कंक्रीट मिक्सर को ही बना दिया Barbeque, देखें Video

रील के लिए शख्स ने जान की भी परवाह नहीं की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।