1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक जुगाड़ ऐसा भी! खाने के लिए शख्स ने कंक्रीट मिक्सर को ही बना दिया Barbeque, देखें Video

एक जुगाड़ ऐसा भी! खाने के लिए शख्स ने कंक्रीट मिक्सर को ही बना दिया Barbeque, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 05:55 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 05:55 pm IST

सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और खुश भी होंगे। वीडियो में कंक्रीट मिक्सर का सबसे अनोखा इस्तेमाल होता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। हर देश और राज्य में आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो जुगाड़ करने में माहिर होते हैं। इस बात के गवाह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं क्योंकि वहां जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह बात अच्छे से पता होगा कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं। अब तक आपने भी कई तरह के वीडियो देखे होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर आज देखने को मिल जाएगा क्योंकि जुगाड़ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आप सभी ने कभी ना कभी तो कंक्रीट मिक्सर मशीन को देखा ही होगा। जी हां, वह मशीन जिसमें रेत, बजरी आदि को मिलाने के लिए डाला जाता है। क्या आपने कभी इस मशीन का इस्तेमाल खाने को पकाने के लिए होते हुए देखा है। हैरान हो गए, मगर वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि इस मशीन के दो एंड पर रॉड लगाकर बीच में नेट फिट कर दिया है। इसके बाद नेट के बीच में शख्स ने पकाने के लिए खाना रख दिया है और फिर मशीन को चालू कर दिया है। इस तरह उसने कंक्रीट मिक्सर को एक बार्बेक्यू बना दिया है जो खाने को पकाने के काम आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HowThingsWork_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब बिल्डिंग साइट के वर्कर बारबेक्यू के चार्ज बन जाएं।' खब लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह थोड़ा तेजी से घूम रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोग वाकई में समझदार होते हैं।

ये भी पढ़ें-

रील के लिए शख्स ने जान की भी परवाह नहीं की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

ये मजदूर का दांत है कातिया! शख्स ने अपने दांतों से किया ऐसा कमाल जिसे देख हो जाएंगे दंग, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।