1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंडे से किंग कोबरा के निकलने का वीडियो हुआ वायरल, देखकर लोगों की छूट गई कंपकंपी

अंडे से किंग कोबरा के निकलने का वीडियो हुआ वायरल, देखकर लोगों की छूट गई कंपकंपी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 17, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 07:13 pm IST

कोबरा के बच्चे के अंडे से निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

अंडे से बाहर निकलता हुआ कोबरा का बच्चा- India TV Hindi
अंडे से बाहर निकलता हुआ कोबरा का बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने कई जानवरों को बच्चे पैदा करते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किंग कोबरा (King Cobra) को पैदा होते हुए देखा है? अगर नहीं तो ये वीडियो आपके लिए ही है। कोबरा के बच्चे का अंडे से निकलने का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि हर जानवरों के बच्चे देखने में प्यारे लगते हैं लेकिन इस कोबरा के बच्चे को देखकर ही डर के मारे कंपकंपी छूट गई।  

वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा के अंडे को हाथ में पकडे देखा जा सकता है। वीडियो में छोटे से सांप को पूरी तरह से अंडे से बाहर आजाद होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कोबरा का बच्चा अपनी जीभ निकालते दिख रहा है। एक नवजात कोबरा को ऐसा करते देख लोग डर से कांपने लगे। अंडे से निकलने के बाद कोबरा का बच्चा आगे-पीछे की तरफ हिल रहा है। वीडियो में लोग कोबरा के बच्चे की फुर्ती देखकर दंग रह गए, जबकि कई लोगों को यह दृश्य डराने वाला लगा। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

किंग कोबरा के बारे में

बता दें कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। जो अपने जहर से हाथी को भी मौत की नींद सुला सकता है। किंग कोबरा लंबाई में अठारह फीट तक बढ़ सकता है। किंग कोबरा एकमात्र ऐसे सांप हैं जो अपने बच्चों के लिए घोंसला बनाने के लिए जाने जाते हैं, जिससे पता चलता है कि सबसे डरावने प्राणियों में भी दिल होता है। 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तानी कपल ने DDLJ का सीन किया रीक्रिएट, निकाह से पहले करवाया फोटशूट, दुल्हन का सपना हुआ सच

VIDEO: दद्दू के सामने दिलजले आशिक भी हुए फेल, घायल आशिकों के लिए सुनाई ऐसी-ऐसी शायरियां कि लोग करने लगे वाहवाही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।