सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की सांसें थम गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बिस्तर पर लेटा हुआ है, और अचानक एक विशालकाय किंग कोबरा रेंगते हुए उसके बेड पर चढ़ जाता है। शख्स बिना घबराए चुपचाप लेटा रहता है और सांप का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है। खतरनाक सांप न सिर्फ बेड पर रेंगता है, बल्कि धीरे-धीरे वह उस शख्स के सिरहाने तक पहुंचकर वहां कुंडली मारकर बैठ जाता है।
कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला नजारा
इस दिल दहला देने वाले नजारे ने लोगों को अंदर से झकझोर दिया। वीडियो उत्तराखंड के किसी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स अपने बिस्तर पर आराम से लेटा हुआ है। तभी एक किंग कोबरा धीरे-धीरे रेंगते हुए उसके बेड पर चढ़ता है। सांप शख्स के पैरों से होते हुए बेड पर इधर-उधर घूमता है और फिर उसके सिरहाने पहुंचकर रुक जाता है। वीडियो का सबसे रोमांचक मोड़ तब आता है, जब किंग कोबरा शख्स के सिर के बिल्कुल करीब आ जाता है और उसकी आंखों में आंखें डालकर देखने लगता है। इस पल शख्स की हिम्मत टूट जाती है, और वह डर के मारे बिस्तर से कूदकर भाग जाता है। यह नजारा इतना खौफनाक है कि इसे देखने वाला कोई भी शख्स सहम जाए।
वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। हमने ये वीडियो इंस्टाग्राम से @insidehistory नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोग इस शख्स की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस जोखिम भरे कारनामे के लिए उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- सोशल मीडिया की प्रसिद्धि की चाह में लोग ऐसे स्टंट करते हैं, जो जानलेवा हो सकते हैं। दूसरे ने लिखा- यह शख्स या तो बहुत बहादुर है या फिर बहुत नासमझ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण