1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जंगली सूअर को जिंदा चबा गया 'कोमोडो ड्रैगन', Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

जंगली सूअर को जिंदा चबा गया 'कोमोडो ड्रैगन', Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 11, 2023 02:03 pm IST,  Updated : Jul 11, 2023 02:03 pm IST

कोमोडो ड्रैगन देखने में जितना बड़ा होता है उससे ज्यादा कहीं खतरनाक होता है। इस वीडियो में देखकर आपको उसके खूंखारपने का अंदाजा लग जाएगा।

Komodo Dragon- India TV Hindi
सूअर को जिंदा चबाता हुआ कोमोडो ड्रैगन। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें शिकारी जानवर दूसरे जानवर को खा जाता है। शेर को ही देख लीजिए जंगल के किसी भी जानवर को वह मारकर खा सकता है। मतलब शेर-बाघ को तो दूसरे जानवरों को खाते हुए आपने देखा ही होगा। लेकिन आज जो वीडियो आप देखने जा रहे हैं उसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। ऐसा शिकार आपने कभी नहीं देखा होगा। ना ही ये जानवर कभी देखा होगा आपने। फिलहाल ये वाइल्डलाइफ का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

सूअर को जिंदा चबाने लगा कोमडो ड्रैगन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खुंखार जानवर अपने शिकार को जिंदा ही चबा जाता है। इस वीडियो में दैत्य जैसा दिख रहा जानवर कोमोडो ड्रैगन है जो कि देखने में काफी खतरनाक लग रहा है। यह जानवर एक जिंदा सूअर को अपने मुंह में दबाकर जिंदा चबाने लगता है। वीडियो में देख सकते हैं कि सूअर के शरीर का आधा हिस्सा ड्रैगन के मुंह में है और वह उसे चबाने की कोशिश करता है। इस दौरान ड्रैगन के मुंह की पकड़ जैसे ही थोड़ी ढीली होती है सूअर उसके मुंह से निकलकर नीचे गिर जाता है। सूअर उठकर भागने की कोशिश करता है लेकिन वह भाग नहीं पाता। जिसके बाद ड्रैगन एक बार फिर से सूअर पर हमला बोलता है और उसे फिर से अपने मुंह में डाल लेता है।       

कमोडो ड्रैगन एक छिपकली जैसा ही खतरनाक जानवर है। वह छिपकली का ही बड़ा रूप होता है। ऐसा कहा जाता है कि कोमोडो ड्रैगन की गर्दन में बहुत ही ताकत होती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @natureisfuckin4 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ लाख लोगों ने देखा और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें:

कहीं बह गया ट्रक तो कहीं टूटा पुल, 10 Video में देखें बाढ़ का भयावह नजारा

शख्स ने पुलिस के कुत्ते को काटकर किया जख्मी, फिर जो सबक मिला उसे जीवन भर याद रखेगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।