1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरियाई शख्स ने भेष बदलकर भारतीय लड़की का किया पीछा, छात्रा ने शेयर किया डरावना एक्सपीरिएंस; देखें Video

कोरियाई शख्स ने भेष बदलकर भारतीय लड़की का किया पीछा, छात्रा ने शेयर किया डरावना एक्सपीरिएंस; देखें Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 26, 2026 09:45 am IST,  Updated : Jun 26, 2026 09:45 am IST

सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़की ने वीडियो शेयर करके बताया है कि, कैसे एक कोरियाई शख्स के पीछा करने से वो असहज और असुरक्षित महसूस करने लगी।

Korean man stalks Indian woman, Indian woman in korea video, indian Student experience in korea, vir- India TV Hindi
भारतीय छात्रा का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@INDICMATRIX

कोरिया में पढ़ रही एक भारतीय छात्रा ने विश्वविद्यालय जाते समय अपने साथ हुए एक डरावने एक्सपीरिएंस को शेयर किया। अपने वीडियो में उन्होंने बताया कि एक अजनबी कार में उनके पास आकर रुका और उनसे पूछा कि रेस्टोरेंट कहां हैं। उन्हें यह बात अजीब लगी क्योंकि वह कोरियाई था, फिर भी उसने अनजान होने का दावा किया। उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया कि उन्हें ईस्ट गेट के पास कई रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।

'भेष बदलकर दोबारा आया और जिद करने लगा'

इस वीडियो को एक्स पर @IndicMatrix नामक हैंडल से शेयर किया गया। इस वीडियो में छात्रा ने बताया कि, उस आदमी ने जिद की कि वह उसके साथ चले और उसे रेस्टोरेंट दिखाए। वह अपनी कार के पास आया और उसे अंदर बैठने के लिए कहने लगा। छात्रा ने मना कर दिया और कहा कि उसके पहले से ही कुछ कार्यक्रम हैं। लेकिन वह बार-बार पूछता रहा, यहाँ तक कि यह भी पूछा कि वह कब खाली होगी या वह बाहर काम क्यों नहीं करती। बाद में, वही व्यक्ति भेस बदलकर लौटा, इस बार उसने विग पहन रखी थी। वह फिर उसके पास आया और रेस्तरां के बारे में वही सवाल दोहराने लगा। बार-बार हुई इस मुलाकात से वह बेहद असहज और असुरक्षित महसूस करने लगी।

घटना से काफी डर गई भारतीय छात्रा 

लड़की ने इस स्थिति को भयावह और डरावना बताया और इस बात पर ोर दिया कि उस आदमी की जिद ने उसे कितना असहज कर दिया था। उसका वीडियो अब ऑनलाइन व्यापक रूप से फैल चुका है, जिससे विदेशों में युवा महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने के महत्व की ओर ध्यान आकर्षित हो रहा है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान हो गए और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'क्या कोई उस लड़की को टैग कर सकता है जिसने हाल ही में कोरिया की तारीफ की थी और वह एक कोरियाई लड़के से शादी करना चाहती है?' 

दूसरे यूजर ने कहा, 'दक्षिण कोरिया सबसे अधिक नस्लवादी और स्त्री-द्वेषी देश है। सफेद चमड़ी के प्रति उनका जुनून और श्रेष्ठता की भावना सरासर पागलपन है।' 

तीसरे ने लिखा कि, 'इस लड़की को सलाम। लगभग एक दशक पहले जब मैं वहां था, तब भारतीय छात्र और पोस्ट-डॉक्टरल शोधकर्ता अपने बॉस को खुश करने के लिए बहुत उत्सुक रहते थे और इस तरह की घटनाओं को भारतीय समुदाय खुद ही जानबूझकर नजरअंदाज कर देता था। मैं जल्द ही थक गया और वापस सिंगापुर आ गया।'

कुछ अन्य लोगों ने पॉप संस्कृति के प्रभाव की ओर इशारा करते हुए चेतावनी दी और लिखा कि, 'भारतीय लड़कियां कोरियाई ड्रामा के दुष्प्रचार पर बहुत विश्वास करती हैं। मेरा विश्वास कीजिए, मैं दक्षिण कोरिया में चार साल रही हूं। वहां लगभग 70-80% पुरुष गंजे, पुरुषवादी और आक्रामक होते हैं। कोरियाई पॉप ड्रामा के झूठे दावों में न फँसें और यह न मानें कि वहां के पुरुष बहुत रोमांटिक होते हैं।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है? इस महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस; Video हुआ वायरल

अमेरिका में सपनों को सच करने की कोशिश में चढ़ गया 8.4 करोड़ रुपये का कर्ज, NRI कपल का Video वायरल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।