सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मजदूर अपने कंधों पर 200 किलो का भारी-भरकम वजन उठाकर चल रहा है। उसकी मेहनत, हौसला और जिम्मेदारियों ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया। यह वीडियो न सिर्फ शारीरिक ताकत को दिखा रहा बल्कि यह भी दिखाता है कि जिम्मेदारियां इंसान को कितना ताकतवर और आत्मनिर्भर बना देती हैं।
200 किलो कंधे पर लादे चल रहा था मजदूर
वीडियो एक साधारण मजदूर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पतला-दुबला मजदूर अपने कंधों पर 200 किलो वजन लादकर बड़े ही संतुलन के साथ चल रहा है। मजदूर का चेहरा उसके मेहनत को दिखा रहा है। मजदूर भी खुशी-खुशी अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता दिख रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया कि जिम्मेदारियां इंसान को न केवल मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं, बल्कि शारीरिक और भावनात्मक रूप से भी ताकतवर बनाती है।
मजदूर की ताकत देख जिम में वजन उठाने वाले भी हो गए शर्मसार
यह मजदूर शायद अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए इतना कठिन परिश्रम कर रहा है। उसका यह हौसला उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो जिम्मेदारियों को बोझ मानते हैं। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- “यह मजदूर सिखाता है कि जिम्मेदारियां इंसान को कमजोर नहीं, बल्कि ताकतवर बनाती हैं।” दूसरे ने लिखा, “यह खून-पसीने की कमाई की ताकत है, जो जिम में वजन उठाने वालों को भी शर्मसार कर दे।” इस वीडियो के साथ कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में जिम्मेदारी पर शायरी और कोट्स भी शेयर कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा- “जिम्मेदारियां जब कंधों पर आती हैं, तब पता चलता है जिंदगी क्या चीज है।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: