1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: हाथी के सामने स्टाइल मार रही थी लड़की, सूंड से उठाकर ऐसा पटका कि सब धुआं-धुआं हो गया..

Viral Video: हाथी के सामने स्टाइल मार रही थी लड़की, सूंड से उठाकर ऐसा पटका कि सब धुआं-धुआं हो गया..

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 22, 2023 10:12 am IST,  Updated : May 22, 2023 11:40 am IST

अक्सर देखा गया है कि लोग जानवरों के पास जाते हैं, लेकिन वे गलती ये कर देते हैं कि वे जानवरों को परेशान करने लगते हैं। इस वीडियो में लड़की को स्टाइल मारना भारी पड़ जाता है। इस कारण हाथी गुस्से में लड़की को अपनी सूंड से मारकर पटक देता है।

Ladki Aur Hathi Ka Video Hathi ne ladki ko mara elephant attack on girl google trending viral videos- India TV Hindi
हाथी ने लड़की को पटका Image Source : EARTH.REEL

Ladki Aur Hathi Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें जंगल या जंगली जानवरों का वीडियो लोगों को खासा पसंद आता है। लेकिन कई  बार जंगली जानवर जब गुस्सा होते हैं तो आस-पास मौजूद सभी लोगों को दिक्कतें होनी लगती है। जंगल के सबसे ताकतवर जानवरों की जब बात आएगी तो उसमें हाथी का नाम भी आएगा। हाथी तो वैसे शांत जानवर है और उसे जंगल और इंसानों के बीच रहने की आदत है। लेकिन जब हाथी की बुद्धि खराब होती है तो फिर हाथी जो तबाही मचाता है वह देखने वाला होता है। 

हाथी को छेड़ने लगी लड़की

अमूमन हाथी को गुस्सा कम आता है। वह गुस्सा कुछ खास मौकों पर ही करता है। आज हमारे पास जो वीडियो आया है वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। क्योंकि वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी ने एक लड़की को पटक दिया है। अक्सर देखा गया है कि लोग जानवरों के पास जाते हैं, लेकिन वे गलती ये कर देते हैं कि वे जानवरों को परेशान करने लगते हैं। इस वीडियो में लड़की को स्टाइल मारना भारी पड़ जाता है। इस कारण हाथी गुस्से में लड़की को अपनी सूंड से मारकर पटक देता है। 

लड़की को हाथी ने उठा के पटका

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की जंगल में गई हुई है। यहां पूरे दृश्य की कोई रिकॉर्डिंग कर रहा है। इस दौरान लड़की हाथी को केला खिलाने लगती है। तभी वह स्टाइल मारने लगती है और हाथी को उसकी यह आदत पसंद नहीं आता है। इसके बाद हाथी को गुस्सा आता है और देखते ही देखते हाथी सूंड से धक्का मारकर लड़की को पटक देता है जिससे लड़की थोड़ी दूर पर जा गिरती है। किसी को समझ नहीं आता कि लड़की के साथ क्या होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे earth.reel नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।