1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंखों पर पट्टी बांधकर लाल साड़ी में लड़की ने किया गजब का स्टंट, दिल थामकर बैठिए और देखिए

आंखों पर पट्टी बांधकर लाल साड़ी में लड़की ने किया गजब का स्टंट, दिल थामकर बैठिए और देखिए

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 17, 2023 05:16 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 05:16 pm IST

साड़ी में लड़की ने स्कूटी पर से छलांग मारकर ऐसा स्टंट किया कि आपका दिल दहल जाएगा। इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग नसीहत भी दे रहे हैं।

ladki ka video blindfold girl viral stunt video in saree google trending viral video may blow your m- India TV Hindi
स्कूटी से लड़की ने किया गजब का स्टंट Image Source : SHALUGYMNAST

सोशल मीडिया पर वीडियो व रील्स के माध्यम से आए दिन तमाम तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। इन वीडियोज में कहीं कोई स्टंट करता है तो कहीं कोई डांस। स्टंट के वीडियोज ज्यादातर लड़के ही करते हैं लेकिन कैसा हो अगर कोई खतरनाक स्टंट कोई लड़की करे। लड़की जब कोई स्टंट करती है तब पब्लिक का रिएक्शन भी कमाल का होता है। इसी कड़ी में हम आपको एक लड़की के स्टंट का वीडियो दिखाने वाले हैं। इस वीडियो में कैसे लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर खतरनाक स्टंट को सफलतापूर्वक पूरा करती है। इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

साड़ी में लड़की ने किया गजब का स्टंट

सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की साड़ी पहने हुए है। वह एक स्कूटी पर खड़ी है। उसके आंख पर पट्टी बंधा हुआ है, फिर भी लड़की ने स्टंट को पूरा कर लिया। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक स्कूटी के ऊपर एक लड़की खड़ी है। लड़की के आंख पर काली पट्टी बंधी हुई है। अगले ही सेकेंड लड़की बैक फ्लिप मारने के लिए तैयार होती है और बैक फ्लिप मार देती है। इस स्टंट के दौरान लड़की ने साड़ी पहना हुआ है। लड़की जब हवा में होती है तब वीडियो को स्लो कर दिया जाता है जिसमें देख सकते हैं कि लड़की कितनी आसान से लैंड करती है।

वीडियो आ रहा पसंद

जिस तरह से लड़की ने इस खतरनाक स्टंट को पूरा किया है। उसे देखकर लोग लड़की की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सलाह दे रहे हैं कि सिर्फ रील्स के लिए अपने आप को जोखिम में न डालें। इस वीडियो की तारीफ भी खूब हो रही है। इस वीडियो इंस्टाग्राम पर shalugymnast नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘आंख बंद कर उड़ गई पापा की परी।’ बता दें कि इस वीडियो पर अबतक लाखों व्यूज आ चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।