1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्चे को देख आलसी लोगों को आ जाएगी शर्म, 6 साल की उम्र में भी खुद को रखता है फिट

इस बच्चे को देख आलसी लोगों को आ जाएगी शर्म, 6 साल की उम्र में भी खुद को रखता है फिट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2025 05:37 pm IST,  Updated : May 16, 2025 05:37 pm IST

एक 6 साल के बच्चे का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहाना बनाने और आलसी लोगों को शर्म आ जाएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में फिटनेस एक ऐसा सब्जेक्ट बन गया है जिसमें अधिकतर लोग अपना इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। कुछ लोग घर पर एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग जिम जाते हैं। मगर हर ग्रुप में कुछ लोग ऐसे होते ही हैं, जो आलसी होते हैं। उनसे मेहनत बिल्कुल भी नहीं किया जाता है और कुछ पूछो तो उनके अपने बहाने भी तैयार रहते हैं। कुछ लोग बोलेंगे कि फिट होकर क्या ही करना है, मैं पहले से ही फिट हूं आदि। तो उन लोगों के लिए ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। उस वीडियो को आप उनके साथ साझा कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक 6 साल का बच्चा सुबह 5:20 पर उठता है। उसके पापा उससे पूछते हैं कि जिम जाना है या फिर छुट्टी कर लें मगर बच्चा जाने के लिए बोलता है। इसके बाद वो समय पर जिम पहुंचता है और वहां अलग-अलग एक्सरसाइज करता दिखता है। स्ट्रेचिंग, ट्रेडमिल समेत वो बच्चा वो सभी एक्सरसाइज करता है जो उसकी उम्र के मुताबिक है और वो फिट रह सकता है। रात को भी सोने से पहले चेहरे को बर्फ वाले पानी से धोता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर adwikpaul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर दिन उसे ऑप्शन दिया जाता है और वो हर एक दिन अनुशासन को चुनता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरे हर रोज प्रैक्टिस करने की प्रेरणा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे से अच्छा रूटीन है इसका। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई शर्म आ गई इस बच्चे को देखकर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नागिन डांस करने का मिला ऐसा प्रसाद कि जिंदगी भर रहेगा याद, Video हुआ वायरल

बॉस को बेवकूफ बनाते कर्मचारी का Video हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।