1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Leech Amazing Facts: 32 दिमाग वाला दुनिया का अजीबोगरीब जीव, इसके पास होते हैं 300 दांत और 5 जोड़ी आंखें

Leech Amazing Facts: 32 दिमाग वाला दुनिया का अजीबोगरीब जीव, इसके पास होते हैं 300 दांत और 5 जोड़ी आंखें

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 10, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 11:57 pm IST

Leech Facts News: दुनिया में एक ऐसा जीव भी है, जिसके शरीर में 1-2 नहीं बल्कि 32 दिमाग होते हैं। इतना ही नहीं उसके पास 10 आंखें और 300 दांत भी होते हैं। जानिए इस अजीबोगरीब जीव के बारे में।

leech facts- India TV Hindi
इस अजीबोगरीब जीव के बारे में जानिए। Image Source : PIXABAY

Leech Facts: जोंक दुनिया का अजीबोगरीब जीव है, जिसके पास 32 दिमाग होते हैं। इसकी शारीरिक संरचना खास होती है। इसके जबड़ों में कुल मिलाकर 300 दांत होते हैं। इसके साथ ही 5 जोड़ी यानी कि 10 आंखें भी होती हैं। यह वाकई हैरान करने वाला है। जोंक की खास बात ये भी है कि काटते समय यह स्पेशल केमिकल रिलीज करती है, जिससे इंसान या अन्य कोई भी जीव जिसे वो काटती है उसे दर्द का एहसास नहीं होता है। इस खबर में जोंक से जुड़ी अजीब बातों के बारे में जानिए।

जोंक से जुड़ी रोचक बात

जोंक के शरीर में तकनीकी तौर पर देखें तो उसमें 32 अलग-अलग Ganglia होते हैं। ये सभी दिमाग की तरह काम करते हैं। जोंक की बॉडी 32 खंडों में बंटी होती है। इसके हर खंड का खुद का एक छोटा दिमाग होता है। इसी वजह से जोंक के कुल 32 दिमाग होते हैं।

300 दांतों से आसान होता है खून चूसने का काम

जहां इंसानों के मुंह में सिर्फ 32 दांत होते हैं तो वहीं जोंक के पास 300 दांत होते हैं। जोंक के शरीर में तीन जबड़े होते हैं और उनमें 300 दांत होते हैं। हर जबड़े में 100-100 दांत पाए जाते हैं। जोंक इन 300 दातों का प्रयोग अपने शिकार की त्वचा में छेद करने के खातिर करती है। जोंक के दांत धारदार होते हैं, जिससे यह स्किन में 'Y' आकार का कट लगाते हैं।

5 जोड़ी आंखों का क्या है काम?

जोंक के सिर पर आंखों की 5 जोड़ियां होती हैं, इन्हें Ocelli कहते हैं। ये मुख्य तौर पर परछाई और प्रकाश की तीव्रता को पहचानने मदद करती हैं।

ये भी कहा जाता है कि पुराने जमाने में कुछ चिकित्सा पद्धतियों में 'लीच थेरेपी' का प्रयोग किया जाता था। शरीर से खराब खून को निकालने में जोंक का इस्तेमाल किया जाता था।

ये भी पढ़ें- घर तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके है, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।