1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: कच्चा बादाम के बाद मार्केट में आया सरदार जी का 'नींबू सोडा', देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral: कच्चा बादाम के बाद मार्केट में आया सरदार जी का 'नींबू सोडा', देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे हंसी

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Apr 11, 2022 07:34 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 07:34 pm IST

ड्रिंक बनाते वक्त सरदार जी का अनोखा अंदाज देखा जा सकता है। वीडियो देखने वक्त ऐसा लगेगा मानों आप कोई मैजिक शो देख रहे हों।

lemon soda song - India TV Hindi
lemon soda song  Image Source : INST/13_GOURAVSAGAR05

पिछले दिनों भुबन बड्याकर ने कच्चा बादाम गाने से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रातों रात वो गाने के चलते फेमस हो गए थे। हर किसी की जुबान पर ये गाना चढ़ा हुआ था इसी तरह अब एक और गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अब एक नींबू सोडा बेचने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 'बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा',वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नींबू सोडा बेचता नजर आ रहा है, जिसका अंदाज देख हर कोई हैरान है।

वास्तु टिप्स: इस तरफ मुंह करके कभी न करें भोजन, होता है अपशगुन

वीडियो में सरदार जी नींबू सोडा बेचते हुए नजर आ रहे हैं। ड्रिंक बनाते वक्त सरदार जी का अनोखा अंदाज देखा जा सकता है। वीडियो देखने वक्त ऐसा लगेगा मानों आप कोई मैजिक शो देख रहे हों। सरदार जी  अपने गाते-बतलाते नींबू सोडा बनाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वहां मौजूद ग्राहक भी दुकानदार के स्वैग पर हंस रहे हैं। नींबू की उछाल मारती कीमतों के बीच नींबू सोडा का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। 

नींबू की कीमतें छू रही हैं आसमान, अपनाइए सस्ते विकल्प, सब्जियां भी होंगी टेस्टी-विटामिन C भी मिलेगा

नींबू सोडा बेचने का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।