1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाजियाबाद कोर्ट में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, पांच लोगों को किया घायल, देखें वीडियो

गाजियाबाद कोर्ट में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, पांच लोगों को किया घायल, देखें वीडियो

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 08, 2023 09:10 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 09:12 pm IST

सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि बुधवार को कचहरी में घुसकर तेंदुए ने पांच लोगों को घायल कर दिया।

leopard in ghaziabad court premises- India TV Hindi
कचहरी में घुसकर तेंदुए ने पांच लोगों को घायल कर दिया। Image Source : SOCIAL MEDIA

आए दिन तेंदुए के आतंक की खबरें सामने आती रहती हैं। एक बार फिर आज तेंदुए के आतंक के चपेट में कोर्ट आ गया है। गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में घुसकर तेंदुए ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बुधवार को कचहरी में घुसकर तेंदुए ने पांच लोगों को घायल कर दिया।

दो वकीलों ने पकड़ने की कोशिश की

मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुए के घुसते ही पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। वहीं कचहरी में अफरातफरी का माहौल हो गया। वकील व अन्य मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दो वकील तेंदुए को पकड़ने के लिए फावड़ा और डंडा लेकर घूम रहे हैं। वहीं तीसरा वकील वीडियो बना रहा होता है। परिसर में तेंदुए के घुसने के करीब आधे घंटे बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया।

लिफ्ट में घुस गया था तेंदुआ
कोर्ट परिसर में शाम करीब चार बजे पहली बार तेंदुए को ग्राउंड फ्लोर की सीढ़ियों के नीचे देखा गया। तेंदुआ की नजर लोगों पर पड़ी तो वह लोगों पर हमला कर भागने लगा। हमला करते हुए वह कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट में घुस गया था। इस घटना में दो वकील और एक जूता पॉलिश करने वाला घायल हो गया। जूता पॉलिश करने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया है। तेंदुए ने उसके कान पर हमला किया था, जिसमें कान पूरी कट गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।