सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंजली चक्रा का उनकी पार्टनर सूफी मलिक से ब्रेकअप हो गया है। अंजली भारत की है और सूफी मलिक पाकिस्तान की रहने वाली हैं। दो साल पहले ही अंजली चक्रा ने सूफी मलिक के साथ अपने रिश्तों पर मुहर लगाई थी। तब ये लेस्बियन कपल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में था। दोनों ने अपने ब्रेकअप का ऐलान इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया। ब्रेकअप के साथ-साथ दोनों ने अपनी शादी भी कैंसिल कर दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, इस ब्रेकअप का कारण पाकिस्तान की सूफी मलिक की बेवफाई को बताया गया है। अंजली और सूफी का यह रिस्ता 5 साल तक चला।

सूफी का पोस्ट
5 सालों तक चला रिश्ता
बता दें कि, अंजली चक्रा और सूफी मलिक की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे और धीरे-धीरे एक दूसरे को अपना दिल दे बैठीं। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और अपनी तस्वीरों को एक साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगीं। ये कपल देश की सरहदों और पारंपरिक संस्कृतियों से पर अपने प्यार को एक नए मोड़ पर ले गए थे। दोनों का ये रिश्ता कई लोगों के दिलों में बसता था। उनके फॉलोअर्स इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे। अलग होने से एक साल पहले दोनों ने सगाई की थी। सूफी मलिक ने न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट की बिल्डिंग में अंजली को प्रपोज किया था। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनकी सगाई की तस्वीरें किसी परियों की कहानी की तरह लग रही हैं।

अंजली और सूफी की जोड़ी इंटरनेट की जनता को खूब भाती थी।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
सूफी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह स्वीकार किया कि उन्होंने अंजली को शादी से कुछ हफ्ते पहले धोखा दे दिया। सूफी ने अपने पोस्ट में लिखा- मैंने अपनी शादी से कुछ हफ्ते पहले अंजली को धोखा दिया है। मैंने उसे बुरी तरह दुख पहुंचाया है, जो मेरी सोच से भी परे है। मैंने मुझे चाहने वालों, परिवार और दोस्तों सभी को काफी दुख पहुंचाया है। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रही हूं।" वहीं, अंजली ने पोस्ट करते हुए लिखा- "सूफी और मैं पिछले 5 साल से अपने खूबसूरत रिश्ते में थे। इतने सालों में हम लगातार एक दूसरे को प्यार और सपोर्ट करते रहे। आगे भी करते रहेंगे लेकिन अब हमारे रास्ते अलग हो चुके हैं। लोगों को इस बात से झटका लग सकता है लेकिन हम अपने रास्ते बदल रहे हैं। हमने सूफी के बेवफाई के चलते अपनी शादी को कैंसिल करने और अपने रिश्ते को खत्म का फैसला लिया है।