1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंद और खराब पड़ी कार को बंदे ने बना दी बिल्कुल नई, Video देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

बंद और खराब पड़ी कार को बंदे ने बना दी बिल्कुल नई, Video देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 26, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Mar 26, 2024 05:01 pm IST

बंद और खराब पड़ी कार को कैसे नई और बिल्कुल कामयाब बनाया जा सकता है। उसके लिए आप इस Video को जरूर देखें। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक खराब कार को फिर से नया बनाया जा सकता है।

कार धोते हुए शख्स- India TV Hindi
कार धोते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार आपने देखा होगा कि घर के बाहर खराब कारें वैसी की वैसी ही पड़ी रहती हैं। कोई उनकी सर्विसिंग भी नहीं कराता। लोगों के पास दूसरे विकल्प तैयार रहते हैं इसलिए वे गाड़ियां वैसे ही धूल और मौसम की मार खा रही होती है। कई मामलों में ऐसा भी होता है कि लोग अपना घर छोड़ किसी दूसरे देशों में बस जाते हैं इसलिए भी ऐसी गाड़ियां जस की तस रह जाती हैं। ऐसी ही धूल फांक रही एक गाड़ी को एक बंदे ने खोलकर फिर से उसे बिल्कुल नई बना देता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

कार पहले की तरह हुई नई

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर कीचड़ और पानी भरा होता है। ऐसा लग रहा मानो कार पूरी तरह से किसी किचड़ से भरे गड्ढे में डूब गई थी। बंदा कार के गेट को खोलता है और फिर उसे पानी से धोता है। इसके बाद वह कार में जमे हुए पानी को बाहर निकालता है फिर कार के एक-एक पुर्जे को वह खोलता है और उन्हें धोकर उनकी मरम्मत करता है। इसके बाद वह कार के लोहे में लगे जंग को छुड़ाता है और फिर उन्हें स्प्रे से धो देता है। इतना सबकुछ करने के बाद वह कार के सभी खुले हुए पार्ट्स को फिर से उन्हीं जगहों पर फिक्स कर देता है। फिर वह पूरी कार को बाहर से धो देता है। अब कार देखने में बिल्कुल नई लग रही है और ये पूरी तरह से सड़क पर दौड़ने लायक हो गई है। 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख लोगों ने देखा और साढ़े 3 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने इससे मिलता-जुलता और भी वीडियो शेयर किया है।  

ये भी पढ़ें:

Video: चलती स्कूटी पर खड़ी होकर लड़के को रंग लगा रही थी लड़की, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई नानी

"10 हजार Paytm कर दो..." नीता अंबानी को ग्राउंड पर देखते ही दर्शक मांगने लगे पैसे- VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।