1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आसमानी आफत, एक ही जगह पर कई बार गिरी बिजली, डरा देने वाला नजारा हुआ कैमरे में कैद

आसमानी आफत, एक ही जगह पर कई बार गिरी बिजली, डरा देने वाला नजारा हुआ कैमरे में कैद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 26, 2023 11:42 am IST,  Updated : Mar 26, 2023 11:42 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही जगह पर लगातार कई बार आकाशीय बिजली गिर रहा है।

आकाश से गिरती हुई बिजली।- India TV Hindi
आकाश से गिरती हुई बिजली। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर यूं तो आपने कई प्राकृतिक आपदाओं के फोटो और वीडियो देखे होंगे। इन्हें देख इंसान सहम सा जाता है और सोचने पर मजबूर हो जाता है कि प्रकृत की मार के आगे कोई कुछ भी नहीं है। एक झटके में पूरी की पूरी दुनिया उजड़ जाती है। लाखों लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं। हाल में ही एक ऐसी प्राकृतिक घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ही जगह पर आकाशीय बिजली को गिरते हुए देखा गया। 

एक ही जगह कई बार गिरी बिजली

बिजली की गड़गड़हट ही काफी डरावना होता है और जहां पर बिजली गिरती है उस जगह पर तो कुछ बचता भी नहीं। बारिश और तूफान के दिनों बिजली इतनी ज्यादा कड़कती है कि हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं बिजली न गिर जाए। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ही जगह पर आकाशीय बिजली एक के बाद एक लगातार 4 बार गिरती है। जिस जगह पर बिजली गिर रही होती है, वहां एक पेड़ में आग लग जाता है।

वीडियो देख यूजर्स सहमें

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @OTerrifying नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10.2 मिलियन व्यूज और करोड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं इस वीडियो को 25 हजार लोगों ने रीट्वीट भी किया है। वीडियो को देख कुछ यूजर्स इसे अब तक का सबसे डरावना मंजर बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों में कई लोगों की जान भी जा सकती थी। 

ये भी पढ़ें:

"जब बुलाऊं आना पड़ेगा और अधिकारियों के साथ सोना पड़ेगा", गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर इंस्पेक्टर ने महिला संचालक से की मारपीट, देखें Video

शख्स ने एंबेसी के टॉयलेट में लगया हिडन कैमरा, 60 महिलाओं के वीडियो किए रिकॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।