1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस देखती रही और बेवड़ों ने लूट ली शराब, बुलडोजर चलाने के लिए सड़क पर रखी गई थीं बोतलें, देखें Video

पुलिस देखती रही और बेवड़ों ने लूट ली शराब, बुलडोजर चलाने के लिए सड़क पर रखी गई थीं बोतलें, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 10, 2024 04:44 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 04:44 pm IST

पुलिस ने शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए उन्हें सड़क पर एक लाइन से सजाया था। इतने में इन बोतलों पर बेवड़ों की नजर पड़ गई, इसके बाद जो हुआ वह आप इस वीडियो में खुद ही देख लीजिए।

शराब लूटते बेवड़े- India TV Hindi
शराब लूटते बेवड़े Image Source : SOCIAL MEDIA

शराब पीने वाले लोगों को बस यह पता चल जाए कि आज यहां दारू बंट रही फिर देखिए वहां कैसे लोग टूट पड़ते हैं। अगर बंट नहीं रही तो ये भी अगर पता चल जाए कि इस जगह जाने पर मुफ्त की दारू मिल जाएगी, ऐसे में भी दारू के लिए लोगों लूटने तक राजी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में। जिसमें शराब लूटने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। अब आप ये सोचिए कि लोग ये शराब कहां से लूट रहे थे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि लोग जो शराब लूट रहे थे वह पुलिस की आंखों के सामने से ही लूट रहे थे। 

पुलिस की आंखों के सामने शराबियों ने लूट लिए दारू के बोतल

दरअसल, पुलिस ने शराब की बोतलों को कतार से उन्हें नष्ट करने के लिए सजा कर रखा था। बुलडोजर चलने ही वाला था, तभी कुछ बेवड़ों की नजर उन शराब की बोतलों पर पड़ गई और उन्होंने शराब की बोतलों पर धावा बोल दिया। पुलिस की आंखों के सामने ये बेवड़े शराब की बोतल लूटकर भागने लगे। बेचारी पुलिस देखती रही और शराबी अपना काम करते रहे। हालांकि पुलिस ने इन बेवड़ों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे नाकामयाब रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए सड़क पर लाइन से सजा कर रखा है। बुलडोजर चलने ही वाला था कि शराब पर शराबियों ने हाथ साफ करना शुरू कर दिया। शराबी पुलिस के सामने से ही शराब लूट कर भागने लगे। जिसके हाथ में जितनी बोतलें आ गईं, वह उन्हें लेकर चलता बना। पुलिस लाचार होकर बेवड़ों को शराब की बोतलें ले जाते हुए देखती रही।  

आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा मामला

यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये बात भी सामने आई है कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने विभिन्न अभियानों में करीब 50 लाख रुपये की शराब जब्त की थी और इनको बुलडोजर से एक साथ नष्ट करने के लिए बीच सड़क पर जमाया था। लेकिन कहीं से इस बात की भनक बेवड़ों को लग गई। वे मौके पर पहुंचे और लूटपाट करना शुरू कर दिए। वीडियो को @sudhakarudumula नाम के यूजर ने अपने X हैंडल से शेयर किया है और मामले के बारे में बताया है। 

ये भी पढ़ें:

पीछे महिला को बैठाए लिफ्ट दे रहा था युवक, कार वालों ने देखते ही बोला- इसे उतार दो, Video देख समझ आएगा पूरा माजरा

Video: बनाने के लिए गर्म पानी में डाला मैगी, डालते ही पानी में तैरने लगे कीड़े, कस्टमर ने की कंज्यूमर फोरम में शिकायत

कार को धक्का देने का यह तरीका नहीं देखा होगा आपने, Video देख लोगों ने कहा - एक से एक नमूने भरे पड़े हैं यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।