1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैंसर से जूझती छोटी बहन से मिलते ही रोने लगा भाई, कलेजा चीर कर रख देगा ये Video

कैंसर से जूझती छोटी बहन से मिलते ही रोने लगा भाई, कलेजा चीर कर रख देगा ये Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 30, 2024 08:02 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 08:02 am IST

कैंसर से जूझ रही मासूम बच्ची से जब उसके बड़े भाई-बहन मिले तब दोनों की आंखों में आंसू आ गए और अपनी बहन को गले लगाकर वे खूब रोए।

छोटी बहन से मिलते ही भावुक हो गए बड़े भाई-बहन- India TV Hindi
छोटी बहन से मिलते ही भावुक हो गए बड़े भाई-बहन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कैंसर से जूझ रही छोटी बहन से उसका भाई 2 हफ्ते बाद मिलता है। अपनी बहन से मिलते ही भाई उसे सीने से लगाकर रोने लगता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो बहुत ही इमोशनल है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखों से आंसू निकल जाएंगे।

बहन को सीने से लगाकर खूब रोया भाई

वीडियो में दिख रहा है कि एक 3-4 साल की मासूम सी बच्ची अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए अस्पताल के कॉरिडोर में दौड़ते हुए जाती है। थोड़ी देर में वह एक दरवाजे के पास पहुंचती है। जहां उसके भाई-बहन उससे मिलने के लिए उसका इंतजार कर रहे होते हैं। अपनी छोटी बहन को 2 हफ्ते बाद देख दोनों भाई-बहन खुशी से उछल पड़ते हैं। मिलने आए भाई-बहनों के चेहरे पर खुशी के मारे आंसू छलकने लगते हैं। मासूम बच्ची पहले अपने बड़े भाई से गले मिलती है। भाई अपनी बहन से गले मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगा। इसके बाद बच्ची की बड़ी बहन उससे मिलती है। बड़ी बहन भी अपनी छोटी बहन से मिलकर रोने लगती है। वहीं, बड़े भाई की आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बड़ा भाई चुपचाप एक कोने में खड़े होकर सिसकते हुए रोने लगता है।

वीडियो ने लोगों को कर दिया इमोशनल

इधर, वीडियो देखने के बाद लोग काफी भावुक हो गए। लोग कमेंट कर उस मासूम बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- कैंसर से लड़ रही छोटी बच्ची 2 सप्ताह बाद अपने बड़े भाई-बहनों से मिली। इलाज के दौरान छोटे बच्चों को ऑन्कोलॉजी वार्ड में नहीं जाने दिया जाता है। इसलिए वे उससे मिल नहीं पाए। बड़े भाई और बहन अपने छोटी बहन को फिर से गले लगाकर रो पड़े। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 14 लाख लोगों ने देखा और लगभग 1 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

मुंबई के डब्बा वाला बिजनेस आइडिया से लंदन में लोग छाप रहे पैसे, Video देख आनंद महिंद्रा हुए इम्प्रेस

सरोजनी मार्केट को भी फेल कर चुके हैं ईरान में लगे ये बाजार, नामचीन ब्रांड्स की खोल दी पूरी की पूरी नकली आउटलेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।