1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां काली के रूप में बच्ची ने दी ऐसी धांसू परफॉर्मेंस, Video देखकर रोंगटे खड़े न हो जाएं तो कहना

मां काली के रूप में बच्ची ने दी ऐसी धांसू परफॉर्मेंस, Video देखकर रोंगटे खड़े न हो जाएं तो कहना

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 15, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 12:33 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्ची मां काली के गेटअप में दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : IG/GOLDEN_GOA_

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची मां काली के गेटअप में दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्ची मां काली के गेटअप में सड़क पर परफॉर्म करती दिख रही है। यह वीडियो गोवा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बच्ची एक डॉयलॉग भी बोल रही है। बच्ची अपना रोल परफॉर्म कर रही होती और आस-पास के लोग उसे देख रहे होते हैं। इस दौरान वह डायलॉग भी बोलती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @golden_goa_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'क्या परफॉर्म है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- Wow.... confidence level। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जय मां काली। तीसरे यूजर ने लिखा- मां काली की महिमा को इतनी सुंदर तरह से दिखाया है, बहुत अच्छा लगा। जय मां काली।। एक अन्य यूजर ने लिखा- जय माता दी।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

बेटियों ने मम्मी-डैडी को गिफ्ट में दी नई कार, रिएक्शन देख यूजर्स बोले- 'इस मुस्कान के आगे सब कुछ फेल'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।