1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Magarmach Aur Hiran Ka Video: पानी में हिरण के पीछे पड़ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ देख दहल जाएंगे आप

Magarmach Aur Hiran Ka Video: पानी में हिरण के पीछे पड़ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ देख दहल जाएंगे आप

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 14, 2023 06:34 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 06:34 pm IST

यह वीडियो एक जंगल का है जहां आप देख सकते हैं कि कैसे एक हिरण पानी को तैरकर पार कर रहा होता है, तभी एक मगरमच्छ उस हिरण के पीछे पड़ जाता है। वो हिरण को दबोचने के लिए आगे बढ़ता है फिर जो होता है वो आपको डरा देगा।

Magarmach Aur Hiran Ka Video Hiran ke piche pada Magarmach crocodile and deer fight viral vifdeo on - India TV Hindi
हिरण के पीछे पड़ा मगरमच्छ Image Source : SOURCE/YOUTUBE

Magarmach Aur Hiran Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो खूब वायरल होते हैं। ऐसे ही वायरल वीडियो हम आपको दिखाने का काम करते हैं। ये वीडियो कई बार लोगों को हंसाने तो कई बार डराने व रुलाने का काम भी करते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने वाले हैं जो आपको डरा देगा। यह वीडियो एक जंगल का है जहां आप देख सकते हैं कि कैसे एक हिरण पानी को तैरकर पार कर रहा होता है, तभी एक मगरमच्छ उस हिरण के पीछे पड़ जाता है। वो हिरण को दबोचने के लिए आगे बढ़ता है फिर जो होता है वो आपको डरा देगा। 

दम लगाकर भागा हिरण

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जंगल का दृश्य है। जहां एक नदी में हिरण उतरकर भागता है। इस दौरान अचानक दिखता है कि एक मगरमच्छ तेजी से हिरण की तरफ बढ़ने लगता है। इस वीडियो को कुछ सैलानियों द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। एक समय ऐसा आता है जब ऐसा लगता है कि हिरण को मगरमच्छ दबोच लेता है। मगर जैसे ही वह जबड़ा बड़ा करता है तो हिरण तेजी से आगे बढ़कर भागने लगता है और लंबी लंबी छलांग मारते हुए नदीं को पारकर भाग जाता है। इस दौरान मगरमच्छ हिरण का शिकार नहीं कर पाता है।

हाथ मलता रह गया मगरमच्छ

अंत में इस वीडियो को आप देखेंगे तो पता चलेगा कि हिरण अपनी जान बचाकर भाग जाता है। वहीं मगरमच्छ वहां तैरते हुए हिरण को देखता ही रह जाता है। इस वीडियो को Latest Sightings के नाम से यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। बता दें कि इस वीडियो को अबतक 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को काफी लोग लाइक कर रहे हैं और भर-भरकर इस वीडियो पर कमेंट किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।