ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज, तीसरे पायदान पर भारतीय
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज, तीसरे पायदान पर भारतीय
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के टॉप-5 स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में एशियाई गेंदबाजों का जलवा है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के बारे में..
Published : Aug 10, 2026 01:07 pm IST, Updated : Aug 10, 2026 01:08 pm IST
1/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के टॉप-5 स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में एशियाई गेंदबाजों का जलवा है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के बारे में..
2/6Image Source : AFP
बांग्लादेश के अब्दुर रज्जाक ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। अब्दुर रज्जाक ने 2004 से 2014 के बीच 153 ODI मैचों की 152 पारियों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 29.29 के औसत और 4.56 की इकॉनमी से 207 विकेट चटकाए।
3/6Image Source : AFP
भारत के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जडेजा ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के क्लब में चौथे स्थान पर हैं। जडेजा ने अब तक 210 ODI मैचों की 202 पारियों में 36.54 के औसत और 4.88 के इकॉनमी रेट से 432 चटकाए हैं।
4/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी हैं। विटोरी के नाम ODI क्रिकेट में 305 चटकाने का कारनामा किया। उन्होंने 295 ODI मैचों की 277 पारियों में 31.71 के औसत 4.12 के इकॉनमी रेट से ये विकेट चटकाए।
5/6Image Source : AFP
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शाकिब ने 247 ODI मैचों की 241 पारियों में 317 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.52 और इकॉनमी 4.46 का रहा है।
6/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों में टॉप पर श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 445 ODI मैचों की 368 पारियों में 36.75 की औसत और 4.78 के इकॉनमी रेट से 323 विकेट अपनी झोली में किए।