1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Rapido का ऐसा इस्तेमाल खुद कंपनी वालों ने नहीं किया होगा, Video आपके उड़ा देगा होश

Rapido का ऐसा इस्तेमाल खुद कंपनी वालों ने नहीं किया होगा, Video आपके उड़ा देगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 04, 2024 09:17 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 09:17 am IST

इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे। शख्स ने अपनी बाइक बंद होने के बाद रैपिडो का ऐसा इस्तेमाल किया जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

शख्स ने रैपिडो वाले से बाइक में लगवाया धक्का- India TV Hindi
शख्स ने रैपिडो वाले से बाइक में लगवाया धक्का Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। कुछ वायरल पोस्ट देखने के बाद लोगों की हंसी निकल जाती है तो कुछ वीडियो में लोगों का टैलेंट देखने को मिलता है। इन कंटेंट के अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद देखनेवाला हैरान हो जाता है अपना सिर पकड़ लेता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपका दंग होना तो तय है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिख रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक रैपिडो चालक ने रिकॉर्ड किया है। दरअसल एक शख्स ने बाइक बुक की और जब वह उस लोकेशन के पास पहुंचा तो वह भी हैरान हो गया क्योंकि बुक करने वाले शख्स के पास पहले से ही बाइक थी। उसके पास पहुंचने पर उस बंदे ने बताया कि उसकी बाइक को पैर लगाना है क्योंकि उसकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसके बाद रैपिडो चालक ने उस शख्स की बाइक को पैर लगाकर एजेंसी तक ले गया और वहां जाकर उसे छोड़ा। इसके बाद उस बंदे ने उसे कुछ पैसे दिए जिन्हें लेने से रैपिडो वाले ने पहले मना कर दिया मगर ज्यादा जोर देने के बाद उसने पैसे ले लिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट में कही ये बातें

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gojo_rider नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 2 लाख 14 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गजब आदमी है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- रैपिडो ऐसे भी यूज हो सकती है, आज पता चला। तीसरे यूजर ने लिखा- मॉर्डन प्रॉब्लम को मॉर्डन सॉल्यूशन की जरूरत है। वहीं कुछ यूजर्स ने रैपिडो चालक की तारीफ भी की है।

ये भी पढ़ें-

Burger वाली लव स्टोरी! बर्गर से इम्प्रेस हुई लड़की और 20 साल बड़े शख्स को दे दिया दिल

Weekend पर काम करने की धमकी सुनते ही भड़का कर्मचारी, उसके बाद कह दी अपने दिल की बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।