आप आज तक ऐसे कई लोगों से मिले होंगे जिन्होंने लव मैरिज की होगी। जो लोग भी लव मैरिज करते हैं, उनकी स्टोरी सुनना लगभग हर किसी को पसंद होता है। हर कोई जानना चाहता है कि वे पहली बार कैसे मिले, उनकी शादी तक बात कैसे पहुंची। आपने भी कई लोगों की ऐसी कहानी सुनी होगी मगर इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसी लव स्टोरी का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी।
Related Stories
बर्गर से जीत लिया दिल
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की अपनी लव स्टोरी के बार में बता रही है। वह कहती है कि, 'ये मेरे घर आते थे तो मैं इन्हे भाई कहती थी। ये मेरे कजन हैं इसलिए इन्हें खुरम भाई कहती थी। मगर ये मुझे भाई कहने से मना करते थे। मैं सोचती थी कि पता नहीं ये ऐसा क्यों कहते हैं। इन्होंने फिर मुझसे कहा कि अगर तुम्हें किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे कह दिया करो, मैं ला दिया करूंगा।'
लड़की ने आगे बताया कि, 'मुझे एक दिन भूख लगी और घर पर कोई नहीं था तो मैंने इन्हें फोन करके शवरमा लाने के लिए कहा। ये शवरमा के साथ दो जिंगर बर्गर भी लेकर आ गए। और बर्गर का कमाल है कि मैं इम्प्रेस हो गई और इन्हें दिल दे दिया।'
यहां देखें वह वायरल वीडियो
लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर fadi_wri8s_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में प्यार इतना सस्ता हो गया है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान की एवरेज लव स्टोरी। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़की को फूडी निकली।
ये भी पढ़ें-
Weekend पर काम करने की धमकी सुनते ही भड़का कर्मचारी, उसके बाद कह दी अपने दिल की बात
हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर पूछी गजब की पहेली, देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे