1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गैस खत्म हुई तो इलेक्ट्रिक चूल्हा ले आया, लेकिन फिर भाई के साथ जो हुआ वो आपसे देखा नहीं जाएगा; VIDEO हो रहा वायरल

गैस खत्म हुई तो इलेक्ट्रिक चूल्हा ले आया, लेकिन फिर भाई के साथ जो हुआ वो आपसे देखा नहीं जाएगा; VIDEO हो रहा वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 14, 2026 09:44 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 09:44 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गैस खत्म होने के बाद एक शख्स इलेक्ट्रिक चूल्हा लेकर आया, लेकिन उसके साथ एक धोखा हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इलेक्ट्रिक स्टोव में उतरने लगा करंट। - India TV Hindi
इलेक्ट्रिक स्टोव में उतरने लगा करंट। Image Source : IG/NIR_AJSINGHRAJPUT

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गैस खत्म होने के बाद एक शख्स इलेक्ट्रिक चूल्हा लेकर आया, लेकिन उसके साथ एक धोखा हो गया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपना दुखड़ा सुना रहा होता है। शख्स के मुताबिक गैस खत्म होने के बाद उसने मार्केट से इलेक्ट्रिक चूल्हा मंगवाया था। हालांकि जब उसने चूल्हे पर सब्जी बनाने के लिए कड़ाही चढ़ाई तो उसके साथ जो हुआ उसने वीडियो बनाकर सभी को दिखाया। वीडियो में वह दिखाता है कि चूल्हे में से पूरी कड़ाही में करंट उतर रहा था। वह सब्जी में भी टेस्टर लगाता है, जिसमें लाइट जल जाती है। युवक का कहना है कि वह घर जाने के लिए मजबूर है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @nir_ajsinghrajput नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'गैस नहीं मिलने के कारण हम लोग बिजली चूल्हा खरीद के ले आए उसमें भी करंट आ रहा है। अब हम लोग क्या करें। आजकल तो खाने में भी करंट आ रहा है यहां तो कलयुग है भाई लोग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- न्यू फीयर अनलॉक्ड। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इसका बर्तन दूसरा होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- लकड़ी का चम्मच यूज कीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्लास्टिक का बर्तन यूज करो भाई।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

सास और बहू ने शुरू किया व्लॉग मगर तुरंत ही हो गई बहस, Video देख आप भी बोलेंगे- 'Cute'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।