Viral Video : फ्लाइट से सफर करने के बाद आमतौर पर लोग सोशल मीडिया के पर दिखावा करते हैं। इसमें वे प्लेन के अंदर से ली गई फोटो, खिड़की के बाहर का नज़ारा, टेक-ऑफ या लैंडिंग के वीडियो और एयरपोर्ट के अंदर या लाउंज में बैठकर ली गई स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हैं। इसके अलावा, गंतव्य पर पहुंचकर बैग क्लेम एरिया का भी फोटो लिया जाता है। मगर, इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें ऐसा कुछ नहीं है बल्कि इस वीडियो में एक शख्स ने अपनी फ्लाइट की यात्राओं को यादगार रखने के लिए हर यात्रा की टिकट को दीवार पर चिपकाया है जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। शख्स ने इस गतिविधि को एक 'अनिवार्य रस्म' बताया है ताकि वह अपनी यात्राओं को याद रख सके।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dsdeeraj नामक हैंडल से शेयर किया गया है। अपनी दीवार पर इंडिगो एयरलाइंस का अपना नवीनतम फ्लाइट टिकट चिपकाते हुए देखा जा सकता है, जो संभवतः मलेशिया की हालिया यात्रा का है। वह गर्व से अपने बढ़ते हुए टिकटों के संग्रह को दिखाता है और दूसरों को भी अपनी छुट्टियों के बाद की आदतों को साझा करने के लिए आमंत्रित करता है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हर यात्रा के बाद अनिवार्य रस्म। कमरे की दीवार पर फ्लाइट टिकट अपडेट करना।'
इस वीडियो को कई यूजर्स ने पसंद किया है। कई यूजर्स ने इस विचार की सराहना करते हुए इसे यात्रा की यादों को संजोने का एक रचनात्मक और बेहद व्यक्तिगत तरीका बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, "मैंने अपने फ्रिज पर फ्रिज मैग्नेट लगा दिया है।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "यही तो असली रौब है।" तीसरे यूजर ने कहा, "उसने दिल्ली मेट्रो के कार्ड भी चिपकाए थे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
टाइगर रिजर्व और लॉयन सफारी में क्या अंतर है, बड़े-बड़े घुमक्कड़ों को भी नहीं पता; मगर आप जान लें
ठंडाई पीने से हैंगओवर होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; पीने से पहले जान लें
संपादक की पसंद