दोस्ती में मजाक-मस्ती चलते रहती है। अगर दोस्त आपको परेशान ना करें तो इसका मतलब ये है कि आप उनके दोस्त नहीं बस जानने वाले हैं। कई बार तो दोस्त मजाक-मजाक में सारी हदों को पार कर जाते हैं। फिर भी दोस्ती ऐसी चीज होती है कि लोग उसे भी एक भद्दा मजाक समझ अपने दोस्तों को माफ कर देते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपने दोस्तों के साथ ऐसा भद्दा मजाक किया कि वे डर के मारे कांप उठे।
शख्स ने दोस्तों के साथ किया खतरनाक प्रैंक
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्विमिंग पूल में दो दोस्त मजे से नहा रहे हैं। तभी उनके एक दोस्त को मस्ती सूझी और उसने उनके साथ ऐसा प्रैंक किया कि वे उसे जीवन भर याद रखेंगे। दरअसल, पूल में नहा रहे दोस्तों के उस फ्रेंड ने पीछे से एक छोटा सा मगरमच्छ वाला खिलौना स्विमिंग पूल की दीवार पर रख दिया। जिसके बाद उनमें से अपने एक दोस्त की उंगली पर काट ली। जब उसके दोस्त स्विमिंग पूल के पीछे पलट कर देखते हैं तो वे मगरमच्छ को देख इस कदर डर जाते हैं कि उनकी चीख निकल गई। उनमें से एक तो ऐसा डरता है कि वह डर के मारे स्विमिंग पूल से बाहर ही भाग जाता है और दीवार से होते हुए वह नीचे गिर जाता है।
प्रैंक वाले इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 11.5 मिलियन लोगों ने देखा और 83 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- लड़के ऐसे ही होते हैं। दूसरे ने लिखा- दोस्ती में तो इतना बनता है। तीसरे ने लिखा- कई बार मजाक बहुत भारी भी पड़ जाता है।
ये भी पढ़ें:
बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा
इस इंडियन ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत इतनी कि इस दाम में बड़े-बड़े बंगले आ जाएं
संपादक की पसंद