1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की को बचाने के लिए 4-4 बाघों से अकेले लड़ गया शख्स, फिल्म के इस सीन को देख लोग कर रहे ट्रोल

लड़की को बचाने के लिए 4-4 बाघों से अकेले लड़ गया शख्स, फिल्म के इस सीन को देख लोग कर रहे ट्रोल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 14, 2024 12:55 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 12:55 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद फिल्म को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग का मानना है कि ये एक्शन सीन फ़िल्म इतिहास में सबसे यूनिक है ऐसा आज तक नहीं हुआ और ना होगा।

बाघों से अकेले लड़ता हुआ शख्स।- India TV Hindi
बाघों से अकेले लड़ता हुआ शख्स। Image Source : SOCIAL MEDIA

फिल्मों में अक्सर ये दिखाया जाता है कि एक हीरो अपनी माशूका की जान बचाने के लिए पूरी दुनिया से अकेले भिड़ जाता है। पहले की फिल्मों के स्क्रीप्ट कुछ ऐसे ही लिखे जाते थे जिसमें हीरो को भगवान की तरह अजेय-अमर दिखाया जाता था। चाहे कैसी भी स्थिति हो हीरो की जीत हमेशा होती थी। अगर हीरो मर भी जाता था तो किसी चमत्कार से उसे जिंदा कर दिया जाता था। हीरो के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं होता था। वह अपनी हिरोईन के लिए बड़े-बड़े गुंडों से लेकर जंगल के जानवरों तक से लड़ जाता था और हिराइन को बचा लेता था।

Related Stories

ऐसा एक्शन सीन नहीं देखा होगा आपने

ऐसी ही एक फिल्म का सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हीरो से लेकर फिल्म तक सबका मजाक उड़ा रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फिल्म का हीरो जंगल सफारी घूमने के लिए आया हुआ है। तभी उसकी नजर एक सुंदर सी लड़की पर पड़ती है जो चारो तरफ से बाघों से घिरी हुई है। बाघ लगातार उस पर हमला कर रहे हैं लेकिन वह खुद को जैसे-तैसे बचाने में लगी रहती है। फिर अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ती है। 

लोगों ने कमेंट सेक्शन में फिल्म को किया ट्रोल

तभी होती है हीरो की एंट्री। हीरो तुरंत ही लड़की के पास पहुंच जाता है और वह एक-एक कर सभी बाघों से लड़ने लगता है। कुल 4 बाघ होते हैं और वह उन सभी को मार-मारकर घूल चटा देता है। सभी बाघ एक-एक कर चारो खाने चित्त हो जाते हैं। हालांकि फिल्म में दिखाए गए बाघ असली नहीं हैं। बल्कि बाघ का वेषभूषा धारण किए हुए इंसान हैं। फिल्म के इस सीन को देखने के बाद लोग हीरो से लेकर उसके डायरेक्टर तक सबको ट्रोल कर रहे हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पहले  Chatur नाम के पेज पर शेयर किया गया था। जिसके बाद इन्होंने उस वीडियो को रिट्वीट किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

वंदे भारत एक्सप्रेस इस तरह दौड़ती है ट्रैक पर, रेलवे ने शेयर किया टाइम-लैप्स Video

ड्राइवर का नहीं था ध्यान, चलते-चलते अचानक सड़क में समा गई पूरी कार, देखें ये खतरनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।