1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'गला सबका सूखता है, प्यास सबको लगती है', शख्स के हाथ में पानी का बॉटल देख दौड़ा चला आया शेर, गट-गटकर लगा पीने

'गला सबका सूखता है, प्यास सबको लगती है', शख्स के हाथ में पानी का बॉटल देख दौड़ा चला आया शेर, गट-गटकर लगा पीने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 30, 2023 06:05 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 06:05 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शेर बोतल से पानी पीते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है।

शख्स के हाथों पानी पीता हुआ शेर।- India TV Hindi
शख्स के हाथों पानी पीता हुआ शेर। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े तमाम वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं क्योंकि जंगल की दुनिया हमारे लिए तो एक तरह से नई ही है। कई वीडियो में जानवरों की ताकत देखने को मिलती है तो कई में उनकी जिंदगी के अनदेखे पहलू देखने को मिलते हैं। कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हमें इमोशनल कर देते हैं। इन वीडियो में जानवर अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं और खुद किसी बड़े जानवर का शिकार हो जाते हैं। जंगल में सबका बाप शेर होता है। शेर की दहाड़ से पूरा जंगल कांप उठता है। धरती पर इंसान ही एक ऐसा जीव है जो शेर को अपने काबू में कर सकता है। वरना जंगल के बड़े-बड़े जानवर भी शेर के सामने रहम की भीख मांगते हैं।

शख्स के हाथों से पूरा पानी पी गया प्यासा शेर

अब इस बंदे को ही देख लीजिए ये शख्स शेर को बिना डरे पानी पिलाते हुए नजर आ रहा है। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शेर को एक शख्स पानी पीलाते हुए नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स के हाथ में पानी का बोतल देख शेर कैसे दौड़े उसके पास चला आता है। शेर के आते ही शख्स पानी की बोतल का ढक्कन खोलता है और उसे पानी पिलाता है। शख्स के हाथों से शेर भी गट-गटकर पानी पीने लगता है। वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है कि शेर काफी प्यासा हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग हैरान रह गए। 

IFS अधिकारी ने शेयर किया Video

वायरल हो रहे इस वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- धरती पर अगर किसी चीज में जादू है तो वह सिर्फ पानी है। इस क्लिप को लोग धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख लोगों ने देखा और 20 हजार लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक बंदे ने लिखा- जल ही जीवन है। दूसरे ने लिखा- वाह बहुत सुंदर नजारा। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट किया।    

ये भी पढ़ें:

दुनिया के 10 सबसे बड़े जहाज, दिखने में ये किसी शहर से कम नहीं

जीव जो उड़ सकते हैं लेकिन पक्षी नहीं 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।