1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख लिया शेर के मुंह में हाथ डालने का नतीजा, बहादुरी दिखाने के लिए शख्स कर रहा था मस्ती

देख लिया शेर के मुंह में हाथ डालने का नतीजा, बहादुरी दिखाने के लिए शख्स कर रहा था मस्ती

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2023 02:50 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 02:50 pm IST

कहा जाता है कि शेर से पंगा कोई नहीं लेता लेकिन यह गलती एक शख्स ने कर दी और अंजाम में उसे अपनी उंगलियां गवानी पड़ी। इस वीडियो को देखने के बाद आपको खुद पता चल जाएगा कि शेर जंगल में हो या पिंजरे में, होता खतरनाक ही है।

Lion on Zoo- India TV Hindi
शेर के मुंह में हाथ डालकर शख्स कर रहा था मस्ती। Image Source : TWITTER

कई बार लोग जरूरत से ज्यादा ही खुद को होशियार और बहादुर समझ लेते हैं और इसी भ्रम में वह अपने जीवन को खतरे में डाल लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिला। जहां पिंजरे में बंद एक शेर के साथ मस्ती करना इस शख्स को भारी पड़ गया। दरअसल ये भाई साहब चिड़ियाघर घूमने गए थे। अब चिड़ियाघर में शेर दिखा तो कुछ ज्यादा ही उतावले हो गए और उसके पिंजरे के पास चले गए। भाई साहब यहां भी नहीं रुके और ना ही एक पल को यह सोचा कि जब शेर ने अगर पकड़ लिया तो क्या होगा। पिंजरा भले ही बंद था लेकिन शेर तो आखिर शेर होता है। 

शेर के साथ होशियारी शख्स को पड़ी भारी

शख्स पिंजरे के पास खड़े होकर शेर के साथ खिलवाड़ करने लगा। वह कभी शेर के बालों को छूता तो कभी उसके मुंह में हाथ डालता। शेर खुद से उसका हाथ दूर करने की कोशिश कर रहा था लेकिन शख्स यहां भी नहीं माना वह शेर के दांतों को छूने लगा। बस फिर क्या था जिस बात का डर था वही हुआ। अपने सामने अजीब हरकत करता हुआ देख शेर शख्स पर भड़क गया और गुस्से में शेर ने शख्स के हाथ को अपने दांतों से दबोच लिया। शेर के इस हरकत को देखकर शख्स डर के मारे कांप गया अब उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। शख्स खुद को छुड़ाने के लिए लाख कोशिश कर रहा था लेकिन शेर ने उसे ऐसे दबोच लिया था जैसे उसे अपना खाना मिल गया हो। 

गुस्साए शेर ने चबा डाला हाथ

गुस्से से भरा शेर उसका हाथ नहीं छोड़ रहा था और जब जैसे-तैसे शख्स ने अपना हाथ छुड़ाया तब तक काफी देर हो चुकी थी। शेर ने शख्श की पूरी उंगलियों को चबा लिया था। इस घटना का वीडियो ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने देखा है और 5 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि शख्स के पीछे खड़े लोग उसकी बेवकूफी पर उसे बचाने भी नहीं आए और वहीं खड़े होकर उसका वीडियो बनाते रहे।

ये भी पढ़ें:

चांद को मामा ही क्यों कहते हैं, चाचा, ताऊ या फूफा क्यों नहीं

बच्चे को बचाने के लिए मौत से भिड़ गई मां, जिराफ ने लकड़बग्घे को थोड़ी ही देर में याद दिलाई उसकी औकात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।