1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेरों के झुंड पर भारी पड़ा एक अकेला भैंसा, Video देख पता चल जाएगा कि जंगल का असली किंग कौन

शेरों के झुंड पर भारी पड़ा एक अकेला भैंसा, Video देख पता चल जाएगा कि जंगल का असली किंग कौन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 16, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 06:58 pm IST

Sher Ka Video- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जंगली भैंसा अपनी जान बचाने के लिए अकेले ही तीन शेरों से भिड़ जाता है और उन्हें वहां से खदेड़ कर ही दम लेता है।

शेरों से लड़ता हुआ भैंसा।- India TV Hindi
शेरों से लड़ता हुआ भैंसा। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शेरों के झुंड से एक अकेला भैंसा भिड़ जाता है। जहां शेर के आगे बड़े-बड़े जानवर घुटने टेक देते हैं वहीं इस भैंसे ने अपनी हिम्मत से 3 शेरों को मारकर भगा देता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जंगली भैंसा अपनी जान बचाने के लिए अकेले ही तीन शेरों से भिड़ गया। तीनों शेर उसे मारने के लिए पूरी कोशिश करते हैं लेकिन वे तीनों फेल हो जाते हैं। भैंसा अंत तक अपनी हार नहीं मानता और उनसे बड़ी हिम्मत के साथ लड़ता है। 

तीन शेर मिलकर भी नहीं मार सके अकेले भैंसे को

एक पल के लिए तो लगता है कि तीनों मिलकर भैंसे को निपटा देंगे। लेकिन भैंसा कहां हार मानने वाला था आखिर उसके जीवन का सवाल था। एक प्वाइंट पर भैंसा पहले दो शेरों को भगा देता है लेकिन तीसरा शेर पीछे से आकर उसकी पूंछ को दबोच लेता है। भैंसा पीछे मुड़कर उसे अपने सिंग से उठाकर पटक देता है। शेर थोड़ी देर के लिए थम जाता है फिर अचानक से वह दोबारा भैंसे के ऊपर हमला कर देता है और भैंसे के मुंह को दबोच लेता है। 

कुछ देर तक चले युद्ध के बाद तीनों शेर थक हार कर वहां से चले जाते हैं और भैंसा अपने आपको बचा लेता है। लेकिन इन सब में भैंसा बुरी तरह से घायल हो जाता है। इस वीडियो को ट्विटर पर  @iftirass नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वैसे आपको कैसी लगी यह शेर और भैंसे की फाइट।

ये भी पढ़ें-

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी साइकिलें, इनकी कीमत Audi और BMW कारों से भी ज्यादा

ताजमहल आज की डेट में बनता तो इतने रुपए खर्च हो जाते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।