1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "फ्लावर नहीं फायर है अपुन", जिसे समझ रहे थे बिल्ली का बच्चा वह निकला तेंदुआ, गुर्राहट सुनकर भागे बच्चे

"फ्लावर नहीं फायर है अपुन", जिसे समझ रहे थे बिल्ली का बच्चा वह निकला तेंदुआ, गुर्राहट सुनकर भागे बच्चे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 16, 2023 05:48 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 05:48 pm IST

मेरठ के किठौर में तेंदुए के बच्चे को बिल्ली का बच्चा समझकर बच्चे खेल रहे थे। तभी उसके गुर्राने की आवाज सुनकर उसे वहीं छोड़कर बच्चे भाग गए।

Leopard Cub- India TV Hindi
तेंदुए का बच्चा। Image Source : FREEPIK

तेंदुआ का बच्चा बिल्ली की तरह ही दिखता है। कई लोग उन्हें पहचानने में धोखा खा जाते हैं। कुछ यही हुआ मेरठ के किठौर में रहने वाले बच्चों के साथ। वे जिसे बिल्ली का बच्चा समझ कर उसके साथ खेल रहे थे असल में वह तेंदुआ निकला। लड़के तेंदुए को गोद में उठाए घूम रहे थे और तो और उसके गले में रस्सी भी बांध दी थी। उसे बगीचे की सैर करा रहे थे। लेकिन जब तेंदुआ थोड़ी देर बाद गुर्राया तब उसे वहीं छोड़कर बच्चे वहां से भाग निकले। पूरा मामला मेरठ के किठौर के शाहजहांपुर गांव का बताया जा रहा है। 

तेंदुए के बच्चे को किया रेस्क्यू

बच्चे जब भागकर बाहर निकले तो बगीचे के मालिक से वह मिले। बगीचे के मालिक को उनलोगों ने जब सारी घटना बताई तब वह उस जगह पर जाकर देखा तो पता चला कि वह एक तेंदुए का बच्चा है। बगीचे के मालिक ने इस बात की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद गांव में मादा तेंदुए को खोजा जा रहा है। सर्च अभियान में मादा तेंदुए का पता नहीं लगाया जा सका। फिर वन विभाग की टीम ने तेंदुए के बच्चे को एक टेकरी में रखकर वहीं पर छोड़ दिया ताकि मादा तेंदुआ आकर अपने बच्चे को साथ ले जाए। देर रात मादा तेंदुआ आई और अपने बच्चे को साथ में ले गई।

वन विभाग की टीम ने लोगों से की ये अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं वन्य जीव-जंतु या उसके बच्चे को देखें तो कभी उसे छूने की कोशिश न करें। हमें तुरंत सूचना दें। उन्हें छूना खतरनाक भी हो सकता है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के बच्चे को न छूने की एक और भी वजह बताई। उन्होंने बताया कि तेंदुए के बच्चे जब इंसानों के संपर्क में आ जाते हैं तब मादा तेंदुआ शावक के शरीर पर इंसानों के अंगुलियों की गंध पाकर उन्हें छोड़ देती है क्योंकि उन्हें खुद के पकड़े जाने का डर रहता है।

ये भी पढ़ें:

दोस्त के बर्थडे पर हाथ में चाकू लिए नाच रहा था युवक, Video वायरल होने के बाद खा रहा जेल की हवा

जीव-जंतु खाने के बाद अब कंकड़ खा रहे यहां के लोग, वो भी पैसे देकर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।