1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Wild Animal Video: हाथी के बच्चे का हो रहा था शिकार, तभी शेर पर कूद पड़ा जंगली भैंसों का झुंड, नहीं होगा यकीन

Wild Animal Video: हाथी के बच्चे का हो रहा था शिकार, तभी शेर पर कूद पड़ा जंगली भैंसों का झुंड, नहीं होगा यकीन

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 17, 2023 03:57 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 03:57 pm IST

कभी जानवरों की लड़ाई तो कभी शिकार, कभी मस्ती तो कभी अन्य हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही वीडियो आपके लिए हम लेकर आए हैं। इस वीडियो में आप यह देखेंगे कि कैसे वाइल्ड लाइफ में जानवरों के बीच आपस में भीषण लड़ाई होती है।

Wild Animal Video sher ne hathi ka kiya shikar sher ka video hathi ka video sher aur bhains ki ladai- India TV Hindi
शेर के झुंड पर भैंसों का हमला Image Source : SOURCE/YOUTUBE

Wild Animal Video: वाइल्ड लाइफ से संबंधित तरह तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। कई बार कई आईएफएस अधिकारियों द्वारा जंगली जानवरों संबंधित तरह तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कभी जानवरों की लड़ाई तो कभी शिकार, कभी मस्ती तो कभी अन्य हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही वीडियो आपके लिए हम लेकर आए हैं। इस वीडियो में आप यह देखेंगे कि कैसे वाइल्ड लाइफ में जानवरों के बीच आपस में भीषण लड़ाई होती है।

हमारे पास जो वीडियो है और उसमें जो दिख रहा है। वैसा नजारा बेहद कम ही देखने को मिलता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई सारे शेर मिलकर एक छोटे हाथी का शिकार कर रहे हैं। लेकिन भैंसों का झुंड इस बीच आता है और शेरों पर हमला कर हाथी के बच्चे को छुड़ा लेते हैं। जंगली भैंसों के डर से शेर भाग खड़े होते हैं। इसमें अच्छी बात यह रहती है कि हाथी का बच्चा शिकार होते होते बच जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

क्या है वीडियो में 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस कई शेर एक साथ मिलकर जंगल में घूम रहे हाथी के बच्चे का शिकार करने लगते हैं। शिकार के दौरान हाथी का बच्चा चिल्लाने लगता है। तभी एक भैंसा वहा आता है। इसके बाद एक भैंसे के बाद देखते देखते भैंसों का पूरा झुंड वहां आ जाता है और हाथी के बच्चों को बचाने के लिए शेर के झुंड पर हमला कर देते हैं। भैंसों के झुंड का हमला इतना खतरनाक था कि सभी शेर वहां से मौके पर डरकर फरार हो गए। इस वीडियो को यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद व लाइक किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।