1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे को बचाने के लिए मौत से भिड़ गई मां, जिराफ ने लकड़बग्घे को थोड़ी ही देर में याद दिलाई उसकी औकात

बच्चे को बचाने के लिए मौत से भिड़ गई मां, जिराफ ने लकड़बग्घे को थोड़ी ही देर में याद दिलाई उसकी औकात

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 01:12 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मादा जिराफ अपने बच्चे को बचाने के लिए लकड़बग्घे से भिड़ जाती है और उसे तुरंत ही सबक सिखा देती है।

लकड़बग्घे से भिड़ गई मादा जिराफ।- India TV Hindi
लकड़बग्घे से भिड़ गई मादा जिराफ। Image Source : TWITTER

एक पुरानी कहावत है कि एक माँ अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है, और इस कहावत को यह वीडियो सही ठहराती है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कैसे एक मां अपने बच्चे की सुरक्षा करती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जिराफ अपने बच्चे के साथ खड़ा नजर आ रहा है। जिराफ के सामने एक लकड़बग्घा भी खड़ा है। वह इसी फिराक में है कि जिराफ के बच्चे पर हमला कर के उसे अपना शिकार बना ले। मादा जिराफ अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करती है। 

बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक जानवर से भिड़ गई महिला

लकड़बग्घा बार-बार जिराफ के बच्चे पर झपट्टा मारने के प्रयास में रहता है लेकिन मादा जिराफ अपने बच्चे के लिए एक कवच बनकर खड़ी है और वह लकड़बग्घे को दूर भगा रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Gabriele_Corno नाम के यूजर ने शेयर किया है और Video के शेयर करने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख लोगों ने देखा और 9 हजार लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो देख लोगों को याद आई मां की ममता

वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- मैंने अक्सर ये देखा है कि जिराफ को जब भी अपने बच्चे के लिए खतरा महसूस होता है तब वह काफी आक्रामक हो जाते हैं। दूसरे ने लिखा- एक मां हमेशा अपने बच्चे की रक्षा करती है गर्भ के अंदर भी और बाहर भी। ऐसे ही तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें:

ताजमहल को पहले शाहजहां ने ये नाम दिया था

 

Video: जानलेवा स्टंट, पहाड़ी के किनारे युवक दिखा रहा था करतब, पैर फिसला और नीचे खाई में जा गिरा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।