1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोजिए, बाज की नजर रखने वाले भी हो गए फेल

Optical Illusion: तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोजिए, बाज की नजर रखने वाले भी हो गए फेल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 22, 2023 06:21 pm IST,  Updated : Jun 22, 2023 06:21 pm IST

ऊपर एक तस्वीर दी गई है। तस्वीर में आपको एक कमरा नजर आ रहा होगा जिसमें एक आलमारी रखी गई है और साथ में ही घर का कुछ समान भी रखा गया है। इन सब के बीच एक बिल्ली भी छुपी हुई है अब आपको इस बिल्ली को खोजकर दिखाना है।

Optical Illusion- India TV Hindi
इस तस्वीर में छिपी हुई बिल्ली को खोजिए। Image Source : BRIGHT SIDE

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों में कुछ चुनौतियां ऐसी भी होती हैं जिसमें आपको किसी जानवर या किसी ऑबजेक्ट को खोजना होता है। ऐसी चुनौतियां आपका मनोरंजन तो करती ही हैं साथ में ये आपको दिमाग और नजर की कसरत भी करवा देती हैं।  ऐसी ही एक चुनौती आपको सामने फिर से लेकर आए हैं। जो आपके नजरों को बिल्कुल पैनी बना देगी। तो चलिए अह ऊपर दिए गए तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में एक बिल्ली छिपी हुई है जिसे आपको खोजना है। ध्यान रहे कि आपको इस बिल्ली को खोजने में ज्यादा वक्त नहीं लगाना है बल्कि आपको यह चैलेंज 20 सेकंड में पूरा कर के दिखाना है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEइस तस्वीर में छिपी हुई बिल्ली को खोजिए।
 

20 सेकंड में बिल्ली को खोजिए

आपको 20 सेकंड के अंदर तस्वीर में बिल्ली खोजकर दिखानी थी। अगर आपको वह बिल्ली मिल गई तो आप खुद को शाबाशी दीजिए और अगर अभी भी आपको वह बिल्ली नहीं मिली तो कोई बात नहीं आपकी मदद के लिए हम हैं आपके साथ। आप चाहें तो इस चैलेंज को पूरा करने में अपने दोस्त को भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि आपसे पहले कई लोगों ने तस्वीर में बिल्ली को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वे सभी असफल रहे। आप एक बार ट्राई कर के देखिए शायद वह बिल्ली आपको दिख जाए।

ये रही बिल्ली

चलिए अब आपको बता देते हैं कि वह बिल्ली आखिर कहां छिपी हुई है। सबसे पहले तस्वीर को गौर से देखिए। तस्वीर में अब आलमारी को देखिए उसमें दूसरे डॉवर पर किताबों के ऊपर देखिए एक बिल्ली आपको बैठी हुई नजर आएगी। अगर अभी भी आपको वह बिल्ली नजर नहीं आई तो आपकी सुविधा के लिए नीचे एक और तस्वीर हमने दी है उसमें बिल्ली को हाईलाइट कर के दिखाया गया है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEये रही बिल्ली।

ये भी पढ़ें:

एक लीटर तेल में हेलीकॉप्टर कितनी दूर उड़ता है और क्या होती है इसके फ्यूल की कीमत

पाकिस्तान में भी है एक लाल किला, क्या आपको यह पता था

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।