1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मम्मी अंकल ने मारा!', शख्स ने मारा डंडा तो भागकर मां के पास छुप गया नन्हा हाथी, Video देख दिन बन जाएगा आपका

'मम्मी अंकल ने मारा!', शख्स ने मारा डंडा तो भागकर मां के पास छुप गया नन्हा हाथी, Video देख दिन बन जाएगा आपका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 22, 2024 01:46 pm IST,  Updated : Dec 22, 2024 01:46 pm IST

दिल को छू लेने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स हाथी के बच्चे डंडा मारते हुए नजर आ रहा है। डंडा पड़ने के बाद हाथी का बच्चा घबराकर अपनी मां के आंचल में जाकर छुप जाता है।

मां की आंचल में जा छुपा हाथी का बच्चा- India TV Hindi
मां की आंचल में जा छुपा हाथी का बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

याद है, जब हमें डर लगता था या फिर शरारत करने पर किसी से डांट पड़ती थी तो कैसे हम अपनी मम्मी के पास जाकर उनकी आंचल में छुप जाते थे। इंसान हो या जानवर हर एक मां की ममता अपने बच्चे के लिए एक जैसी ही होती है। मां-और उसकी संतान के बीच जो रिश्ता होता है, उससे बढ़कर कोई दूसरा रिश्ता नहीं। मां की छाया, जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा है। ऐसी ही एक ममतामयी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिसे देख लोगों का दिन बन गया। वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। 

मां की आंचल में जा छुपा नन्हा हाथी 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान पर खड़े हथिनी को एक महिला केले खिला रही है। वहीं, पास में हथिनी का बच्चा दुकान के बाहर रखे पानी की बॉटल्स की तरफ अपनी सूंड उठाए उन्हें निकालने की कोशिश करता है। इतने में एक शख्स दौड़ा चला आता है और हथिनी के छोटे से बच्चे को डंडा मारता है। जिसके बाद वह नन्हा हाथी घबराकर अपनी मां के पास भाग जाता है और उसकी आंचल में जाकर छुप जाता है। 

मां की छाया, जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा

इस प्यारे से वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Pratimach_98 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक साढ़े 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वायरल वीडियो ने लोगों का दिल खुश कर दिया। लोग ने कमेंट बॉक्स में मां की ममता का खूब बखान किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- माँ, शब्द में ही ऐसा अद्भुत और अपार प्रेम छिपा होता है। जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। मां के बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है। वह हमारे जीवन की पहली गुरु, संजीवनी, और सबसे बड़ी समर्थक होती हैं। उनका प्रेम, वात्सल्य और समर्पण हर स्थिति में अद्वितीय होता है। दूसरे ने लिखा- मां की गोद : छिपा है सारा जहां, सुकून और अनन्द का संगम। तीसरे ने लिखा- मां का दर्जा भगवान से ऊंचा है इसलिए मां को हमेशा सम्मान दें।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: इसे कहते हैं उड़ता तीर लेना! उड़ते ड्रोन पर झपटा मगरमच्छ, अगले ही पल मुंह में हुआ ब्लास्ट

कभी स्कूल नहीं गई फिर भी आती हैं 6 भाषाएं, फर्राटेदार इंग्लिश बोलती इस पाकिस्तानी लड़की का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।