1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कंधे पर विशाल सांप को लेकर घूम रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा...देखें ये खतरनाक Video

कंधे पर विशाल सांप को लेकर घूम रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा...देखें ये खतरनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 05, 2024 09:55 am IST,  Updated : Feb 05, 2024 09:55 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स स्नेक हाउस में गया और एक विशालकाय सांप को अपने कंधे पर उठाकर घूमने लगा।

सांप के साथ खेलते हुए शख्स।- India TV Hindi
सांप के साथ खेलते हुए शख्स। Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप को देखते ही इंसान दूर भाग खड़ा होता है। लोगों को सबसे ज्यादा डर सांप से ही लगता है। लेकिन कुछ लोग इस धरती पर ऐसे भी हैं जो सांप से डरने के बजाय उनसे खेलने लगते हैं। हाल में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शख्स एक विशाल सांप को अपने कंधे पर लादकर घूम रहा है। डर की बात छोड़िए शख्स उस विशाल सांप के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। 

सांप को उठाकर कंधे पर रख लिया

वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि शख्स किसी स्नेक हाउस में है। इस दौरान वह एक विशालकाय सांप को बाहर निकालकर उसके साथ खेल रहा है। शख्स ने लोगों को हैरान करते हुए उस विशालकाय सांप को अपने कंधे पर बैठा लिया है। सांप को देखने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह करीब 15 फीट लंबा होगा। वीडियो में सांप अपना शरीर सीधा कर रहा है और धीरे-धीरे नीचे से वह शख्स के पैरों को जकड़ने की कोशिश कर रहा है। शख्स को सांप के साथ खेलते हुए देख लोग उसकी वीडियो अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आ रहे हैं।   

सांप के साथ खेलते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर अपने अकाउंट पर इसी तरह के वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहता है। वीडियो को खबर लिखे जान तक 3 लाख लोगों ने लाइक किया जबकि 37 लाख लोगों ने इसे देखा है। वहीं, बड़ी तदाद में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और शख्स के इस कारनामे को बहुत ही खतरनाक बता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

दम लगा के हईशा! बिहार पुलिस की गाड़ी का तेल खत्म हुआ तो पेशी के लिए कोर्ट ले जा रहे कैदियों से ही लगवाया धक्का

किसान ने खरीदा नवाबी शौक वाला भैंसा, 20 लीटर दूध, काजू, बदाम और अंजीर है इसकी खुराक, रोज खर्च होते है इतने रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।