1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्मी ने किया परेशान तो शख्स ने निकाला देसी जुगाड़ से समाधान, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

गर्मी ने किया परेशान तो शख्स ने निकाला देसी जुगाड़ से समाधान, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Apr 25, 2022 08:33 am IST,  Updated : Apr 25, 2022 08:33 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बोरियों की मदद से हवा को कमरे में भेजा जा रहा है। 

ac from cooler- India TV Hindi
ac from cooler Image Source : INST/SOMBIR_NIRANKARI

भारत को जुगाड़ के लिए जाना जाता है। यहां जुगाड़ से कब कौन सी चीज की खोज हो जाए किसी को कुछ पता नहीं। इन दिनों गर्मी की तपिश ने सभी को परेशान कर रखा है। गर्मी को लेकर भी लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गर्मी से बचने के लिए कमाल का जुगाड़ किया गया है। इस जुगाड़ को देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। जी हां एक शख्स ने कूलर के साथ ऐसा जुगाड़ बैठाया है कि उसे देखकर कुछ लोग अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे। साथ ही लोग इसे सस्ता एसी भी बोल रहे हैं।

IAS कपल टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने की शादी, देखिए तस्वीरें

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बोरियों की मदद से हवा को कमरे में भेजा जा रहा है। जब कूलर चलता तो इसकी हवा इधर-उधर भागती है। इसे एक जगह करने के लिए ये बोरियों का देसी जुगाड़ बैठाया गया है। ये वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे साथ ही इस जुगाडू इंसान की तारीफ करेंगे। 

वीडियो को sombir_nirankari इंस्टाग्राम हैंडल से 'हरियाणा वाले' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

एक यूजर ने लिखा- ये इंडिया है। जबकि अन्य यूजर ने कहा कि यह हरियाणा है गुरू... यहां कुछ भी हो सकता है। इस वीडियो को अब तक 921,051  लाइक्स मिल चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।