1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IAS कपल टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने की शादी, देखिए तस्वीरें

IAS कपल टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने की शादी, देखिए तस्वीरें

 Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 22, 2022 10:28 pm IST,  Updated : Apr 22, 2022 10:28 pm IST

टीना और प्रदीप की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Tina Dabi and Pradeep Gawande- India TV Hindi
Tina Dabi and Pradeep Gawande Image Source : TWITTER/ @_AMBEDKARITE

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015(UPSC Civil Services Exam 2015) की पहली SC महिला टॉपर टीना डाबी की शादी IAS अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ हो गई है। दोनों की शादी जयपुर में एक निजी होटल में आयोजित हुआ था। अब टीना और प्रदीप की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

शादी समारोह जयपुर के एक 5 स्टार होटल में आयोजित किया गया था जबकि टीना डाबी का रिसेप्शन इसी होटल में 22 अप्रैल को होगा। शादी समारोह के दौरान केवल परिवार के सदस्य और चुनिंदा मेहमान ही मौजूद थे। जयपुर में हुई इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई राजनेताओं, वरिष्ठ अधिकारी और वीवीआईपी को भी आमंत्रित किया गया था।

इस तस्वीर में कपल सफेद पारंपरिक कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां टीना डाबी वाइट ब्राइडल लहंगे में नजर आईं और बालों पर बन बनाया हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ प्रदीप गवांडे ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहनकर टीना के गले में वरमाला डाली। इस दौरान सबसे खास बात यह रही की वहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी रखी गई है और इनके सामने ही सारी रस्में अदा की गईं। 

टीना वर्तमान में राजस्थान के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, जबकि प्रदीप पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, राजस्थान के निदेशक हैं। टीना ने पिछले साल प्रदीप से मुलाकात की थी जब कोरोना की सेकंड वेव के दौरान उनकी पोस्टिंग चिकित्सा विभाग में हुई। 

सूत्रों ने बताया कि टीना और प्रदीप ने मराठी-राजस्थानी रीति-रिवाजों से शादी की। प्रदीप मराठी से हैं जबकि टीना की मां मराठी और पिता राजस्थानी हैं। इसलिए, शादी की रस्मों मराठी और राजस्थानी परंपराओं के साथ था। बता दें कि टीना डाबी की पहली शादी आईएएस अधिकारी अतहर आमिर उल शफी खान से हुई थी। हालांकि, पिछले साल जयपुर के फैमिली कोर्ट में दोनों का तलाक हो गया था।

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'एन एक्शन हीरो' इस दिन होगी रिलीज, एक्शन अवतार में दिखेंगे एक्टर

Bhool Bhulaiyaa 2:  तबू ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक, डरी और खौफ से भरी नजर आईं एक्ट्रेस

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, आलिया और रणवीर सिंह का लुक हुआ रिवील

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।