1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhool Bhulaiyaa 2: तबू ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक, डरी और खौफ से भरी नजर आईं एक्ट्रेस

Bhool Bhulaiyaa 2: तबू ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक, डरी और खौफ से भरी नजर आईं एक्ट्रेस

 Published : Apr 22, 2022 07:58 pm IST,  Updated : Apr 22, 2022 07:58 pm IST

'भूल भूलैया 2' में नजर आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Bhool Bhulaiyaa 2- India TV Hindi
Bhool Bhulaiyaa 2 Image Source : INSTAGRAM/ TABUTIFUL

Highlights

  • हॉरर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।
  • इसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू नजर आएंगे।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूल भूलैया' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म को मिली अच्छी प्रतिक्रिया और प्यार को देखते हुए मेकर्स अब जल्द ही 'भूल भूलैया 2' को सिनेमाघरों में लाने वाले हैं। इससे पहले मेकर्स द्वारा 'भूल भूलैया 2' के टीजर को रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  इसी बीच 'भूल भूलैया 2' में नजर आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस अपने इस फर्स्ट लुक से अपने फैंस और फॉलोअर्स का दिल जीत लिया है।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, आलिया और रणवीर सिंह का लुक हुआ रिवील

दरअसल, तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काफी डरी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही तब्बू के पीछे एक आइना दिख रहा है, जिसमें बाल उड़ते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में आइकॉनिक गाना 'आमी जे तोमर' बैकग्राउंड में बजते हुए सुना जा सकता है। उनके द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी खौफनाक है। 

 इस वीडियो को शेयर करते हुए तब्बू ने कैप्शन में लिखा- 'एक शैतान या एक परी? या कहीं बीच में।'

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स के कई सारे कमेंट्स और लाइक्स मिले। वहीं तब्बू के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता सिकंदर खेर ने लिखा - 'हमेशा की तरह आपके काम का इंतजार है।'

दबंग खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में हुई आयुष शर्मा की एंट्री, श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी हुए बाहर!

बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था,जिसमें वह रीत की भूमिका निभाती नजर आएंगी। रीत के रूप में अपने चरित्र का परिचय देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था - 'मीट रीत।' मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है # भूल भुलैया 2 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

पिछले हफ्ते, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर पोस्ट किया था, जिसमें फैंस को उनके चरित्र 'रूह बाबा' से परिचित कराया गया, क्योंकि उन्होंने मंजुलिका को सावधान रहने के लिए कहा था। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा था - 'रूह बाबा आ रहे हैं सावधान मंजुलिका।' 

फिल्म की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया' का दूसरा भाग है जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें राजपाल यादव, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा और परेश रावल नजर भी आए थे। वहीं, 'भूल भुलैया 2' में  कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू नजर आएंगे। हॉरर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। इससे पहले यह फिल्म जुलाई 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण रिलीज को टाल दिया गया था।

रिलीज के साथ ही शाहिद की फिल्म 'जर्सी' के बहिष्कार की उठी मांग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottJersey

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन