1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'एन एक्शन हीरो' इस दिन होगी रिलीज, एक्शन अवतार में दिखेंगे एक्टर

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'एन एक्शन हीरो' इस दिन होगी रिलीज, एक्शन अवतार में दिखेंगे एक्टर

 Published : Apr 22, 2022 09:13 pm IST,  Updated : Apr 22, 2022 09:14 pm IST

'एन एक्शन हीरो' का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं। इससे पहले अनिरुद्ध तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और जीरो में काम कर चुके हैं।

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana Image Source : INSTAGRAM/ AYUSHMANNK

Highlights

  • 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही एक्शन अवतार में दिखाई देंगें। जी हां, आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। 

इससे पहले फिल्म मेकर्स द्वारा टीजर जारी किया गया था। टीजर के रिलीज होने के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद उनके एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गई है।  

Bhool Bhulaiyaa 2:  तबू ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक, डरी और खौफ से भरी नजर आईं एक्ट्रेस

'एन एक्शन हीरो' का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं। इससे पहले अनिरुद्ध तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और जीरो में काम कर चुके हैं।

रिलीज के बारे में बोलते हुए निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर ने कहा, 'आयुष्मान और जयदीप को 'एन एक्शन हीरो' में एक साथ लाना धमाकेदार रहा। दोनों शानदार कलाकार हैं और अब तक का हमारा शेड्यूल काफी प्रोडक्टिव रहा है। मैं अब तक के परिणाम से खुश हूं और हम इस फिल्म को लोगों तक पहुंचाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं।' 

वहीं फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा के बारे में बोलते हुए, निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'पूरी टीम ने इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत की है।'

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, आलिया और रणवीर सिंह का लुक हुआ रिवील

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन